ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

मऊ: 12वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, 48 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

हत्या

युवा तुर्क, हलधरपुर (मऊ)

मऊ जनपद के अरदौना गांव में 12वीं के छात्र विपुल यादव (17) की हत्या के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

मऊ: 12वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, 48 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
मऊ: 12वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, 48 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

सोमवार की सुबह खेत में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। शरीर और सिर पर धारदार हथियार के कई निशान मिलने के बाद मामला हत्या का प्रतीत हुआ। पुलिस को शुरुआती जांच में ही शक था कि हत्या कहीं और कर शव को खेत में फेंका गया।

मऊ: 12वी का छात्र विपुल
मऊ: 12वीं का छात्र विपुल

घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सक्रिय टीम ने मुखबिर की सूचना पर सेहबरपुर-बसारिखपुर मार्ग स्थित काली माता मंदिर के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने घटना कबूल कर ली।

पुलिस के अनुसार, 26 अप्रैल की रात मृतक कथित रूप से एक नाबालिग लड़की के घर में घुस गया था। लड़की को अकेला देख उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसी दौरान परिजनों ने उसे देख लिया।

गुस्से में आकर आरोपियों ने पहले युवक की पिटाई की, फिर हाथ-पैर बांधकर गांव के सिवान में ले जाकर बेरहमी से मारपीट की। सिर पर पेचकस से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया।

साक्ष्य मिटाने की कोशिश

घटना के बाद आरोपियों ने मृतक का मोबाइल फोन तोड़कर खेत में गाड़ दिया, ताकि कोई सुराग न मिल सके। हत्या में प्रयुक्त पेचकस को भी ठिकाने लगाने की बात सामने आई है।

दो गिरफ्तार, अन्य फरार

पुलिस के अनुसार इस वारदात में कुल चार लोग शामिल थे। दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

जांच जारी

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए गए हैं और हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का पूर्ण खुलासा किया जाएगा। घटना के खुलासे के बाद भी गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: रेखा पटेल व दगाबाज प्रेमी मोनिस पटेल की प्रेम कहानी अन्य युगल के लिए नसीहत

Related posts

मौलिक अधिकारों से वंचित सेवानिवृत को मजबूर हैं नगर विकास विभाग के कर्मचारी

Baliram Singh

तीज क्वीन चुनी गई ज्योति वर्मा

Baliram Singh

जॉर्ज फर्नांडिस का जीवन संघर्ष और जनहित के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत

Baliram Singh