ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

रेखा पटेल और दगाबाज प्रेमी मोनिस पटेल की प्रेम कहानी अन्य युगल के लिए नसीहत 

मोनिस पटेल

एसके पटेल, प्रयागराज

जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के संडलपुर, मलेथुआ गांव निवासी दगाबाज प्रेमी मोनिस पटेल और प्रेमिका रेखा पटेल का प्यार, प्यार करने वाले अन्य प्रेमी युगल के लिए एक सबक जरूर बन गई है। तीन साल तक साथ रहे दगाबाज प्रेमी ने अपनी प्रेमिका रेखा पटेल का गला घोंट कर मौत की नींद सुला दी।

रेखा पटेल
मृतका रेखा पटेल, प्रयागराज

मोनिस पटेल की बेवफाई अन्य प्रेमी युगल के लिए एक नसीहत बन गई है। साथ ही, दोनों का प्यार एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम सब धोखा और छलावा साबित हुआ है। दोनों के प्यार में जो बात छन कर आई है।

पुलिस की जांच में जो भी तथ्य सामने आया है वह यह है कि प्रेमी हर हालत में प्रेमिका से अपना गला छुड़ाना चाहता था। इसके बावजूद भी वह उससे प्रेम संबंध बनाए रखा। जिससे रेखा पटेल गर्भवती हो गई थी। जीने मरने की कसम खाने वाली रेखा किसी भी हालत में मोनिस को छोड़ना नहीं चाहती थी।

वहीं, मोनिस अपने मन मुताबिक शादी भी करना चाहता था, जो जून महीने में ढोकरी हंडिया में होने वाली थी। नतीजा यह रहा की इस प्रेम कहानी का खूनी अंत हो गया।

आज कल जहां कुछ युवक अय्याशी करने के लिए लड़कियों से प्रेम कर रहे हैं, वहीं कुछ लड़कियां भी अपनी हवस मिटाने के लिए युवकों को अपने प्रेम जाल में फंसा रही है। नतीजा यह हो रहा है कि आए दिन लोग फांसी लगाकर, जहर खाकर आत्महत्या कर रहे हैं या एक दूसरे की मोनिस पटेल की तरह हत्या कर दे रहे हैं। यह खूनी प्रेम कहानी अन्य प्रेमी युगल के लिए सबक जरुर बन गई है। प्यार में धोखा युवक युवतियों की जान पर भारी पड़ रहा है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: रेखा पटेल हत्याकांड- दगाबाज प्रेमी, पिता व भाई गिरफ्तार

KSS
Krishan Sewing Solution

Related posts

नवरात्र मेला के समापन पर ड्यूटी पर लगे अधिकारी सम्मानित

Baliram Singh

ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर जौनपुर में इंजीनियर निलंबित

Baliram Singh

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

Baliram Singh