ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

नियमावली-2025 से प्रभावित छात्रों को मिले एक मौका  

प्रयागराज

सीएम योगी के वादा को पूरा करने की मांग, रोजगार अधिकार अभियान ने बुलायी बैठक

युवा तुर्क, प्रयागराज

शिक्षा सेवा चयन आयोग और शिक्षा विभाग द्वारा टीजीटी-पीजीटी परीक्षा के लिए बनाई गई नियमावली -2025 की विसंगतियों से प्रभावित छात्रों को विशेष छूट दी जाए। इन विसंगतियों की वजह से प्रभावित छात्रों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहत देने का वादा किया था। लेकिन सीएम योगी के इन वादों पर अमल नहीं किया गया। रोजगार अधिकार अभियान के राष्ट्रीय संचालन समिति सदस्य इंजी. आर. बी. पटेल ने यह आरोप लगाया है।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

इंजी. आरबी पटेल का कहना है कि  शासन के निर्देश पर जिस तरह कुछेक मामलों में छूट प्रदान की गई। उसी तरह अन्य सभी मामलों में जैसे प्राविधिक कला, एकल विषय, पीजीटी में बीएड की अनिवार्यता और स्नातक में 50 फीसद अंक आदि में भी शासन चाहे तो छूट देकर प्रभावित छात्रों को एक मौका आवेदन हेतु देने में कोई विधिक अड़चन नहीं है। यदि सरकार ने इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया तो छात्रों को जल्द ही आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: आपदा में जान गंवाने वाले पीड़ित परिवार को योगी सरदार देगी 8 लाख रुपए मुआवजा

Yuva Turk
Yuva Turk

Related posts

आजमगढ़ की बेटी को लंदन की प्रतिष्ठित संस्था ने किया सम्मानित

Baliram Singh

सोनभद्र डीएम ने छात्राओं के बीच मनाया जन्मदिन, साथ में किया भोजन

Baliram Singh

भाजपा पिछड़ा मोर्चा की नई टीम में बेल्थरा रोड के दो चेहरों को मिली जगह

Baliram Singh