ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyअन्य राज्यउत्तर प्रदेशदेश

अयोध्या धाम से मुंबई के बीच अमृत भारत एक्स शुरू, पीएम मोदी ने दिखायी झंडी

26 घंटे में पूरी होगी यात्रा

युवा तुर्क, वाराणसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अयोध्या–मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर विधायक, अयोध्या  वेद प्रकाश गुप्ता  की उपस्थिति में ट्रेन को   रवाना किया गया।

इसी क्रम में सुल्तानपुर स्टेशन पर एमएलसी  शैलेन्द्र प्रताप सिंह एवं माँ बेल्हा देवी धाम स्टेशन पर सांसद एसपी सिंह पटेल एवं विधायक प्रतापगढ़ राजेन्द्र कुमार मौर्य ने हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को रवाना किया।

यह नई अमृत भारत एक्सप्रेस  यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है, जिससे अयोध्या एवं मुंबई के मध्य संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा। अमृत भारत एक्सप्रेस को नवीनतम तकनीकों से सुसज्जित किया गया है। इसमें ‘कवच’ ट्रेन सुरक्षा प्रणाली, सेमी-ऑटोमैटिक कपलर, क्रैश ट्यूब तथा ईपी-असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम जैसी उन्नत व्यवस्थाएं शामिल हैं, जो आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करती हैं। इसके अतिरिक्त, ट्रेन में एयर स्प्रिंग सस्पेंशन आधारित कोच, रेडियम युक्त एल्यूमिनेटेड फ्लोरिंग स्ट्रिप तथा आधुनिक फायर डिटेक्शन सिस्टम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे यात्रियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा को उच्चतम स्तर पर सुनिश्चित किया गया है।

गाड़ी संख्या 22111 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस – अयोध्या कैंट) प्रत्येक मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से प्रातः 07:55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10:15 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।

मार्ग में यह ट्रेन कल्याण, मनमाड, प्रयागराज जं. सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 22112 (अयोध्या कैंट – लोकमान्य तिलक टर्मिनस) प्रत्येक गुरुवार को अयोध्या कैंट से 15:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी।

इस ट्रेन द्वारा कुल लगभग 1505 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। एलटीटी से अयोध्या कैंट तक यात्रा का समय लगभग 26 घंटे 20 मिनट तथा वापसी दिशा में 25 घंटे 55 मिनट निर्धारित है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: आधी आबादी के अधिकार को लेकर सड़क पर उतरे सीएम योगी

Related posts

जनता की बुनियादी समस्याओं से राजनीतिक दलों का नहीं है सरोकार

Baliram Singh

राष्ट्रीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष बने विजय कुमार श्रीवास्तव

Baliram Singh

पसमांदा समाज को साधने की रणनीति,  निरंतर बैठकें कर रहे हैं मंत्री दानिश आजाद अंसारी

Baliram Singh