ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

महीनों से चक्कर लगा रहे थे बुजुर्ग, डीएम एसपी पटेल ने आधे घंटे में किया समस्या का समाधान

डीएम पटेल खुद चल कर गए बुजुर्ग के पास, दिया 15 लाख एरियर व ग्रेच्युटी का चेक

युवा तुर्क, लखनऊ

हाथरस के डीएम सत्यप्रकाश पटेल की मानवीयता ने एक बार फिर हाथरसवासियों का दिल जीत लिया। पेंशन और ग्रेच्युटी के लिए महीनों से नगर पालिका परिषद कार्यालय का चक्कर लगा रहे बुजुर्ग रामेश्वर को मात्र आधे घंटे में 15 लाख पेंशन और ग्रेच्युटी मिल गयी।

डीएम सत्यप्रकाश पटेल ने हाथरस नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत कर्मचारी रामेश्वर को पेंशन एरियर और ग्रेच्युटी 15 लाख 21 हज़ार 702 रुपये का चेक सौंपा।

दरअसल, जिलाधिकारी पटेल विकास भवन सभागार में किसान गोष्ठी की बैठक से लौट कर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। वहाँ उनकी नजर रामेश्वर नामक बुजुर्ग पर पड़ी। रामेश्वर हाथरस के निवासी हैं।
रामेश्वर ने जिलाधिकारी को बताया कि वह नगर पालिका परिषद हाथरस के सेवानिवृत कर्मचारी है। उनका पेंशन एरियर और ग्रेच्युटी का भुगतान लंबित था। इसके बाद जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर भुगतान की कार्रवाई कराई।
रामेश्वर को 1 फरवरी 2026 से 23,400 रुपए प्रतिमाह पेंशन और 12,20,076 रुपए ग्रेच्युटी की मंजूरी मिली थी। फरवरी से सितंबर 2026 तक का पेंशन एरियर 3,01,626 रुपए था। ग्रेच्युटी और एरियर मिलाकर उन्हें कुल 1521702 का चेक दिया गया।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

Related posts

आज़मगढ़- बलिया की 3-3 सीटों सहित 33 सीटों पर ओम प्रकाश राजभर ने की दावेदारी

Baliram Singh

उत्तराखण्ड बना पर उत्तराखण्डी उपेक्षित, पहाड़ों में खुशी व उल्लास नहीं : जगदीश ममगांई

Baliram Singh

काम के बोझ तले बीमार हो रहे हैं निदेशालय के कर्मचारी

Baliram Singh