ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

आज़मगढ़- बलिया की 3-3 सीटों सहित 33 सीटों पर ओम प्रकाश राजभर ने की दावेदारी

ओमप्रकाश राजभर

बीजेपी और सहयोगी दलों की बढ़ी टेंशन, मंत्री अनिल राजभर की सीट पर भी दावा

मिर्जापुर, मऊ, बाराबंकी की सीट पर भी की दावेदारी

बलिराम सिंह, लखनऊ

सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने त्योहार के इस मौसम में भाजपा और सहयोगी दलों की टेंशन बढ़ा दी है। विधान सभा चुनाव 2027 के मद्देनजर ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी से 33 सीटों की मांग की है। ओमप्रकाश राजभर के ज्येष्ठ पुत्र एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन को सूची सौंपी है, जिसमें कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की शिवपुर सीट समेत बीजेपी के कब्जे वाली 9 सीटें शामिल हैं।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की इस मांग से बीजेपी के सामने सीट बंटवारे को लेकर चुनौती बढ़ सकती है।

बीजेपी के कब्जे वाली 9 सीटों में वाराणसी जिले की शिवपुर सीट भी शामिल है।

यहां से बीजेपी के मंत्री अनिल राजभर विधायक हैं. ऐसे में शिवपुर सीट पर सुभासपा की दावेदारी से दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर खींचतान बढ़ने की संभावना है। वैसे भी ओमप्रकाश राजभर और अनिल राजभर के बीच पहले से ही टकराव जगजाहिर है।

सुभासपा ने अपनी सूची में पूर्वांचल की कई अहम सीटों को शामिल किया है. इनमें गाजीपुर की जहूराबाद और जखनिया, जौनपुर की जफराबाद और केराकत, वाराणसी की अजगरा और शिवपुर, मऊ सदर और घोसी जैसी सीटें शामिल हैं.

इसके अलावा आजमगढ़ की अतरौलिया, दीदारगंज और मेहनगर, बलिया की बेल्थरा रोड, रसड़ा और सिकंदरपुर सीटों पर भी पार्टी ने दावा किया है।

कई जिलों की सीटें सूची में शामिल:

सुभासपा की सूची में अंबेडकरनगर की अकबरपुर, सुल्तानपुर की इसौली, बस्ती की महादेवा और रुधौली, कुशीनगर की रामकोला और खड्डा, देवरिया की रामपुर कारखाना और बाराबंकी की रामनगर सीट भी शामिल हैं.

इसके अलावा हरदोई की संडीला, बलरामपुर की उतरौला, बहराइच की बलहा, सिद्धार्थनगर की डुमरियागंज और इटवा, मीरजापुर की मझवां, सीतापुर की महोली और मुरादाबाद ग्रामीण सीट पर भी सुभासपा ने दावेदारी की है. इनमें से कुछ सीटें बीजेपी की सहयोगी निषाद पार्टी के पास हैं।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर

Related posts

दिव्या मित्तल का ऐलान: “डरूंगी नहीं सवाल पूछूंगी”

Baliram Singh

बाली उमर में प्यार और धोखा, प्रेमी ने खेला खूनी खेल

Baliram Singh

यूपी के इस शहर में स्थापित हो रही है इंटरनेशनल आलू केंद्र लीमा की साउथ एशिया शाखा

Baliram Singh