ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदेश

न कांग्रेस- न भाजपा, पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने नई पार्टी का किया ऐलान

तीन वचनों का पालन करेंगी दिव्या मित्तल

युवा तुर्क, लखनऊ

पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल सपा में शामिल होंगी या कांग्रेस में या फिर भाजपा में? इन सारे सवालों पर उन्होंने गुरुवार को विराम लगा दिया। दिव्या मित्तल ने ‘जननीति भारत’ नाम से नई राजनीतिक पार्टी के साथ चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की है।

दिव्या मित्तल ने कहा कि समस्या राजनीति की कमी नहीं, बल्कि लोगों की सुनवाई नहीं होने की है। उन्होंने जनता की भागीदारी, जरूरत के आधार पर फैसले और जवाबदेही को अपनी राजनीतिक सोच का आधार बताया।
दिव्या मित्तल ने कहा कि पिछली बार राजनीति में आने की बात कहने के बाद उन्होंने लोगों से संपर्क के लिए एक नंबर साझा किया था। इस पर इतने संदेश आए कि व्हाट्सएप ने नंबर को रोक दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इतने बड़े पैमाने पर लोगों की प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद नहीं थी। इसकी समुचित व्यवस्था नहीं कर पाने के कारण लोगों को हुई असुविधा के लिए उन्होंने माफी भी मांगी।

लोगों की प्रतिक्रिया का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ, जैसे वह सूरज के सामने दिया लेकर खड़ी हों, जबकि उन्हें सिर्फ खिड़की खोलनी थी। उनके इस कथन के जरिए जनता की भागीदारी और समर्थन को लेकर अपने अनुभव को साझा किया।

तीन प्रमुख वचन:

दिव्या मित्तल ने ‘जननीति भारत’ के तीन प्रमुख वचन बताए।
1-देश की नीतियों के केंद्र में जनता होगी और नीतियां लोगों की भागीदारी से तय की जाएंगी।

2- फैसले किसी की पहचान के आधार पर नहीं, बल्कि जरूरत के अनुसार लिए जाएंगे।

3- हर काम के लिए जनता के प्रति जवाबदेही तय होगी और उसके आधार पर सुधार किया जाएगा।

हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

दोहरे हत्याकांड से सनसनी: दामाद ने पत्नी और सास की गला रेतकर हत्या की

Baliram Singh

सात फेरों की वो आखिरी डोर: पहले सुहागिन गई पत्नी, फिर पीछे-पीछे चल पड़ा पति

Baliram Singh

4,500 हेक्टेयर उपजाऊ कृषि भूमि के अधिग्रहण प्रस्ताव का विरोध, किसानों का धरना-प्रदर्शन

Baliram Singh