ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

दोहरे हत्याकांड से सनसनी: दामाद ने पत्नी और सास की गला रेतकर हत्या की

नगरा

बलिया के नगरा क्षेत्र की घटना, ससुर गंभीर

युवा तुर्क, नगरा/बलिया

बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर उर्फ बछईपुर (छोटकापुरा) गांव में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद में दामाद ने अपनी पत्नी और सास की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए ससुर को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस सूत्रों व प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) के अनुसार, घटना 26 अप्रैल 2026 की रात की है। आरोपी अमित कुमार गुप्ता उर्फ धनु उर्फ हंटर, निवासी सिंघाचवर थाना गड़वार, अपनी पत्नी प्रीति गुप्ता (24) के मायके हसनपुर उर्फ बछईपुर पहुंचा। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और प्रीति पिछले करीब 15 दिनों से मायके में रह रही थी।

एफआईआर में दर्ज बयान के मुताबिक, आरोपी घर में जबरन घुसा और सो रही पत्नी प्रीति गुप्ता पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसने अपनी सास सुशीला देवी (50) के गले पर भी वार किया। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर पहुंचे ससुर अंतू गुप्ता (55) को भी आरोपी ने गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।

घायल अंतू गुप्ता को पहले जिला अस्पताल बलिया ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। उनकी स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही नगरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: रेखा पटेल हत्याकांड: दगाबाज प्रेमी, उसका भाई व पिता गिरफ्तार

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: मिर्जापुर में भीषण हादसा, मैहर से दर्शन कर लौट रहा परिवार सहित 12 की दर्दनाक मौत

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

फूलपुर में युवती की गला घोंटकर हत्या से सनसनी 

Baliram Singh

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर आयकर विभाग का छापा

Baliram Singh

क्या सरकार और उद्योगपति अपनी आलोचना करने के लिए तैयार हैं? 

Baliram Singh