ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

भारतीय किसान यूनियन (अरा) का संगठन विस्तार, संतोष साहनी बने जिलाध्यक्ष

BKU

युवा तुर्क, सोनभद्र

भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा ने जनपद सोनभद्र के लिए संतोष साहनी पुत्र रमेश चंद्र बिंद को जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें संगठन की जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देश दिया कि वह सोनभद्र जनपद के सभी ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति करें और संगठन को मजबूत बनाएं।

इस दौरान प्रदेश के किसानों व मजदूरों की समस्याओं के निदान के लिए आयोजित बैठक में किसानों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके अलावा खेती, सिंचाई, बिजली, खाद-बीज और किसानों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं के लाभ व मजदूरों के हक की लड़ाई को लेकर भी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। संगठन ने किसानों व मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: सरकारी वाहन की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करेंगे अधिकारी

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

औद्योगिक गलियारा: जमीन अधिग्रहण के खिलाफ एकजुट हुए किसान

Baliram Singh

ओलावृष्टि: जमीनी हकीकत जानने बुंदेलखंड का दौरा करेंगे किसान नेता

Baliram Singh

आजमगढ़ के देवरांचल के गन्ना किसानों के लिए सड़क से संसद तक उठेगी आवाज

Baliram Singh