ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

प्रतिभावान छात्र- छात्राओं समेत समाज में योगदान करने वाले विभूतियों को किया गया सम्मानित 

सैदाबाद

युवा तुर्क, सैदाबाद

प्रयागराज जनपद के सैदाबाद ब्लाक के बींदा गांव स्थित शांती जूनियर हाईस्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं, समाज को नई दिशा देने वाले विभूतियों समेत पत्रकारिता जगत में सराहनीय योगदान देने वाले पत्रकार बंधुओं को सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। जिसमें मेधावी बच्चों को उनके प्रदर्शन के आधार पर साइकिल, बैग, सिलिंग फैन, मेडल व प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

सैदाबाद
मेधावी छात्र सम्मानित, सैदाबाद

पुरस्कृत होकर नौनिहालों के चेहरे खुशी से झूम उठे। इस अवसर पर उनके माता-पिता को भी अपने बच्चे की इस सफलता पर अपार गर्व महसूस हुआ। कलम के सिपाहियों (पत्रकार साथियों) को विद्यालय परिवार द्वारा अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं कलम प्रदान किया गया।

Saidabad
मेधावी छात्र सम्मानित, सैदाबाद

जिला स्तरीय संघर्ष सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के अंतर्गत इसका आयोजन किया गया, जो ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी छात्रों के अन्दर छिपी हुई प्रतिभा को निखारने और बच्चों के अन्दर आत्मविश्वास उत्पन्न करने का यह बहुत ही बेहतरीन मंच साबित हुआ है।

शांति जूनियर हाईस्कूल बींदा की प्रबंधक कुसुम व प्रधानाचार्य आचार्य आजाद कृष्ण दिव्य कीर्ति ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, पत्रकारों का आभार प्रकट किए और बच्चों को उनकी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। विद्यालय के संरक्षक एवं सैदाबाद वार्ड नंबर 4 से भावी जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार अरूण कुमार विश्वास ने कहा कि यह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का द्वितीय वर्ष रहा। इससे बच्चों में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का निर्माण हो रहा है जो बच्चों के बौद्धिक क्षमता को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार साइकिल से पहुंचे शोकाकुल परिवारों के घर

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

दो भाइयों की मौत, विधायक सहित पांच पर मामला दर्ज

Baliram Singh

नगर निकाय: मात्र 21 बाबू देखते हैं 6686 कर्मचारियों का बहीखाता  

Baliram Singh

बेल्थरा रोड: मनोनीत सभासदों ने नगर के विकास का लिया संकल्प

Baliram Singh