ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

चुनार में स्थापित होगी सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी

CM Yogi

योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी, 50 एकड़ में होगी विकसित

युवा तुर्क, लखनऊ

मीरजापुर जनपद के ग्राम समसपुर, तहसील चुनार में लगभग 50.45 एकड़ भूमि पर सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को लोक भवन, लखनऊ में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक के उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि योगी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार और गुणवत्ता दोनों स्तरों पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

CM Yogi
सीएम योगी, उत्तर प्रदेश

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि एपेक्स वेलफेयर ट्रस्ट, जो वाराणसी में उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं के लिए जाना जाता है, अब शिक्षा क्षेत्र में भी निवेश कर रहा है। ट्रस्ट द्वारा जनपद मीरजापुर के ग्राम समसपुर, तहसील चुनार में लगभग 50.45 एकड़ भूमि पर सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी की स्थापना का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है, जिसकी सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। कैबिनेट ने इस विश्वविद्यालय को आशय पत्र जारी करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।

16 से 24 हो गए राजकीय विश्वविद्यालय:

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व जहां प्रदेश में केवल 16 राजकीय विश्वविद्यालय थे, वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 24 हो चुकी है।

53 हो गए निजी विश्वविद्यालय:

इसी प्रकार निजी विश्वविद्यालयों की संख्या 29 से बढ़कर 53 तक पहुंच गई है, जबकि 8 अन्य निजी विश्वविद्यालयों को आशय पत्र जारी करने की प्रक्रिया गतिमान है।

उन्होंने बताया कि यह प्रस्ताव उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 एवं उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्थापना) नियमावली, 2021 के प्रावधानों के अनुरूप गहन परीक्षण एवं मूल्यांकन के उपरांत अनुमोदित किया गया है। यह निर्णय प्रदेश में निजी क्षेत्र की भागीदारी को सशक्त बनाने, युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने तथा क्षेत्रीय संतुलित विकास को गति देने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: सरकारी वाहन की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करेंगे अधिकारी

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

आजमगढ़ के देवरांचल के गन्ना किसानों के लिए सड़क से संसद तक उठेगी आवाज

Baliram Singh

आलू किसानों का दर्द राज्यपाल से बयां करने का दिखा असर,,,

Baliram Singh

योगी सरकार ने जेपी एनआईसी को बर्बाद कर दिया- विजय श्रीवास्तव

Baliram Singh