ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

दूल्हे को ओवरटेक कर नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, मौत 

Jaunpur

जौनपुर बादशाही बाजार की घटना  

युवा तुर्क, जौनपुर

जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही बाजार में शुक्रवार की रात शादी करने जा रहे दूल्हे आजाद बिंद को ओवरटेक कर नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार कर भाग निकले। इस घटना में दूल्हे की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बडौर गांव निवासी आजाद बिंद (25) पुत्र रामलखन बिंद की बरात 10 किमी दूर खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर जमदहां गोरखनाथ बिंद के घर जा रही थी।

दूल्हे सहित बरात जैसे ही पांच किमी दूर बादशाही बाजार पहुंची, पहले से घात लगाए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर दूल्हे की गाड़ी रोकी और दूल्हे पर गोली चला दी और भाग निकले।

घटना के बाद दूल्हा खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। उसे आनन-फानन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाया गया। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: किसानों को 4 मई को मिलेगी फसल क्षतिपूर्ति राशि

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: मऊ- 12वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, 48 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

चरक
चरक पॉली क्लीनिक, बिंदौवा, मोहनलालगंज

Related posts

बिजली विभाग: वायरल वीडियो मामले में मऊ के एसडीओ निलंबित

Baliram Singh

बेल्थरा रोड हादसा: दंपति की मौत, तीन साल की मासूम अनाथ, आधा दर्जन से ज्यादा घायल

Baliram Singh

दिव्यांग के साथ बेरहमी करने वालों पर सोरांव पुलिस मेहरबान!

Baliram Singh