ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेशबिहार

वाराणसी-लखनऊ शटल सुपरफास्ट एक्स के समय में परिवर्तन

Train

युवा तुर्क, वाराणसी

यात्रियों की सुविधा एवं रेल संचालन को अधिक सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे ने वाराणसी से लखनऊ के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 20401 वाराणसी–लखनऊ शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के समय में संशोधन किया है। यह संशोधित समय दिनांक 07 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगा।

संशोधित समय के अनुसार गाड़ी संख्या 20401 वाराणसी–लखनऊ शटल  सुपरफास्ट एक्सप्रेस वाराणसी कैंट स्टेशन से सुबह 05:40 बजे प्रस्थान करेगी तथा निम्नलिखित स्टेशनों पर निर्धारित समयानुसार आगमन/प्रस्थान करेगी:

शिवपुर : 05:55 / 05:56 बजे

पिंडरा रोड : 06:10 / 06:11 बजे

जलालगंज : 06:25 / 06:26 बजे

जौनपुर सिटी : 06:49 / 06:51 बजे

श्रीकृष्ण नगर : 07:11 / 07:12 बजे

लम्भुआ : 07:38 / 07:39 बजे

सुलतानपुर : 07:58 / 08:00 बजे

मुसाफिरखाना : 08:25 / 08:26 बजे

निहालगढ़ : 08:39 / 08:41 बजे

इसके उपरांत यह गाड़ी लखनऊ  स्टेशन पर 10:10 बजे पहुंचेगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के संशोधित समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत बना वैश्विक स्टार्टअप हब- शर्मा

पढ़ते रहिए: आगरा कैसे पहुंचे, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

Education
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड
Education
New Central Public Academy, Belthra Road

Related posts

मौलिक अधिकारों से वंचित सेवानिवृत को मजबूर हैं नगर विकास विभाग के कर्मचारी

Baliram Singh

लोहिया, जेपी, चंद्रशेखर व मुलायम सिंह ने लोकतंत्र को समाजवाद की दिशा दी

Baliram Singh

मत्स्य क्षेत्र में 30 कंपनियां करेंगी 1400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश 

Baliram Singh