पूर्व मिसेज़ इंडिया को भी नई टीम में मिली जगह
युवा तुर्क, नई दिल्ली
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने एक पत्र के माध्यम से आदेश में उपाध्यक्ष, महासचिव, प्रधान महासचिव और सचिव पदों पर जिम्मेदारियों का बंटवारा किया है।
नई टीम के प्रमुख पदाधिकारी:
उपाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार वाजपेयी (मुख्य प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी)
रामेश्वर कुमार महतो, विधायक,
शंकर झा आजाद,
मदन चौधरी (उपाध्यक्ष संगठन),
पृथ्वी राज यादव,
भानु श्रीनिवासन
सीमा सक्सेना
अनिल सिंह को नियुक्त किया है।
प्रधान महासचिव पद पर माधव आनंद, विधायक को पुन जिम्मेदारी दी है।
महासचिव पद पर फजल इमाम मल्लिक (प्रवक्ता)
राजीव कुमार जायसवाल
रेखा गुप्ता
अखिलेश सिंह
विमलेंदु शेखर सिंह उर्फ पप्पू सिंह को जिम्मेदारी दी है

वहीं, राष्ट्रीय सचिव पद पर योगेंद्र चौहान, रेयाज अहमद, विराट कुशवाहा, रविंद्र राम, चितरंजन सिंह उर्फ झुंन्ना सिंह, डॉ. तारा श्वेता आर्या को जिम्मेदारी दी है।
पार्टी ने इस नियुक्ति के माध्यम से देश के विभिन्न वर्गों, क्षेत्रों और अनुभवी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। खासकर युवा, महिला और अनुभवी नेताओं का समावेश पार्टी की व्यापक अपील को दर्शाता है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।
गौरतलब है कि पार्टी ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू सिंह को उनके कार्यो को देखते हुए राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी है। वहीं, उपेन्द्र कुशवाहा ने अपने चार विधायकों में दो विधायकों को राष्ट्रीय टीम में जगह दिया है।
विधायक माधव आनन्द को अपने पूर्ववत पद प्रधान महासचिव पर विद्यमान है। वहीं, विधायक रामेश्वर महतो को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
कुछ लोगों की छुट्टी भी दी गयी है। नई चेहरे के तौर पर किशनगंज की प्रसिद्ध स्त्रीरोग एवम आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ तारा श्वेता आर्या को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है।
डॉ आर्या पहले मिसेज़ इंडिया और मिसेज़ टूरिज्म वर्ल्ड का खिताब भी अपने नाम किया हुआ। श्रीमति आर्या जदयू और अन्य पार्टी में भी रह चुकी है।
पढ़ते रहिए युवा तुर्क: नवंबर-दिसंबर में उत्तर प्रदेश में हो सकता है विधानसभा चुनाव


