ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
बिहार

टेक्सटाइल हब के रूप में बिहार बना रहा है अपनी पहचान  

गिरिराज सिंह एवं श्रेयसी सिंह ने किया बिहार पवेलियन का उद्घाटन

नॉलेज सेशन में 16 कंपनियों के साथ 1400 करोड़+ के MoU पर हुए हस्ताक्षर

युवा तुर्क, लखनऊ

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार तेजी से देश के उभरते हुए टेक्सटाइल हब के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने प्लग एंड-प्ले जैसी आधुनिक औद्योगिक सुविधाएं विकसित की हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

Bihar

देश के सबसे बड़े वैश्विक टेक्सटाइल आयोजन भारत टेक्स 2026 का शुभारंभ 14 जुलाई को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में हुआ। 17 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले इस चार दिवसीय आयोजन का उद्घाटन केंद्रीय वस्त्र मंत्री माननीय गिरिराज सिंह ने किया। इस अवसर पर वस्त्र राज्य मंत्री माननीय पबित्रा मार्गेरिटा, वस्त्र सचिव नीलम शामी राव, उद्योग विभाग, बिहार सरकार के सचिव कुंदन कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। पहले दिन ही कई निवेशकों ने बिहार सरकार के साथ 1400 करोड़+ के एमओयू पर हस्ताक्षर किए.

बिहार राज्य

पार्टनर स्टेट के रूप में भाग ले रहे बिहार ने टेक्सटाइल एवं परिधान क्षेत्र में अपनी बढ़ती क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। भारत मंडपम के हॉल संख्या 11ए में स्थापित बिहार पवेलियन का उद्घाटन केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह एवं बिहार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उद्योग विभाग, बिहार सरकार के सचिव कुंदन कुमार, बिहार भवन के स्थानिक आयुक्त मनोज कुमार सिंह, हथकरघा एवं रेशम निदेशालय के डॉ. विद्या नंद सिंह तथा उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार आज देश में टेक्सटाइल एवं परिधान निर्माण के सबसे संभावनाशील राज्यों में तेजी से उभर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्रगतिशील औद्योगिक नीतियां, निवेश-अनुकूल वातावरण तथा पारंपरिक शिल्प को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता उद्यमियों, कारीगरों और वैश्विक निवेशकों के लिए नए अवसर सृजित कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत टेक्स 2026 बिहार की औद्योगिक क्षमता और समृद्ध वस्त्र विरासत को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है।

उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार पवेलियन राज्य की पारंपरिक शिल्प विरासत और आधुनिक औद्योगिक विकास के समन्वय का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भारत टेक्स 2026 में बिहार की भागीदारी राज्य के उद्यमों को नए बाजारों से जोड़ने, व्यापारिक साझेदारियों को मजबूत करने तथा टेक्सटाइल क्षेत्र में नए अवसरों के सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related posts

जनादेश: पांच में से तीन राज्यों में भाजपा का कब्जा, बंगाल में झालमुरी का असर

Baliram Singh

जनसमस्याओं के निवारण के लिए सीधे संपर्क करें कार्यकर्ता

Baliram Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

Baliram Singh