ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदिल्लीदेशविदेश

विदेश में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हंडिया

एक्सीडेंट में पिता की पहले हो चुकी है मौत, अब इकलौते बेटे की भी मौत 

युवा तुर्क, हंडिया/प्रयागराज

प्रयागराज जनपद के हंडिया तहसील के फूलपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर माफी गांव में मृतक किसान के इकलौते बेटे की विदेश में सड़क हादसे में मौत हो गई। बेटे की मौत से किसान के बेसहारा परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

फतेहपुर माफी गांव निवासी लालता प्रसाद पटेल जिनकी 10 साल पहले एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है। इनका इकलौता बेटा रंग बहादुर पटेल (30) विदेश में रह रहा था। 27 अप्रैल को विदेश में उसकी एक्सीडेंट हो जाने से मौत हो गई। मौत की खबर घरवालों को हुई तो कोहराम मच गया। रंगबहादुर की विधवा मां प्रेमा देवी, पत्नी अनीता पटेल व 3 मासूम बच्चों के साथ घर पर रहती है। रंग बहादुर की मौत की खबर पर सबका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। इस कुनबे का इकलौता बेटा रंग बहादुर ही परिवार का सहारा था। अब बेटे की मौत से परिवार का सहारा छिन गया है। आखिर इस भूमिहीन किसान के परिवार का गुजर बसर कैसे होगा। तीनों बच्चे अभी नाबालिक मासूम है। परिवार के लोगों को रंग बहादुर का शव आने का इंतजार है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: जौनपुर में दूल्हे को ओवरटेक कर नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, मौत

Related posts

साइंस व व्यावहारिक ज्ञान के लिए सोनभद्र के 160 छात्र दिल्ली रवाना

Baliram Singh

ईंधन बचत हेतु राष्ट्र हित में इस वर्ष शून्य हो वार्षिक तबादला नीति

Baliram Singh

नीतीश कुमार के विकास कार्यों के बल पर यूपी चुनाव में मजबूती से उतरेगी जदयू

Baliram Singh