ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदिल्ली

साइंस व व्यावहारिक ज्ञान के लिए सोनभद्र के 160 छात्र दिल्ली रवाना

सोनभद्र

जिलाधिकारी एवं सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी

एक्सपोजर विजिट बच्चों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर व्यावहारिक दुनिया से जोड़ती है- चर्चिल गौड़

संतोष साहनी, सोनभद्र

देश के प्रसिद्ध उच्च शिक्षण संस्थान आईआईटी दिल्ली के साथ ही नेहरू प्लैनेटेरियम, राष्ट्रपति भवन, नेशनल साइंस सेंटर तथा दिल्ली के अन्य ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक स्थलों के भ्रमण के लिए उत्तर प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र के 160 छात्र-छात्राओं का दल पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना हो गया।

सोनभद्र
सोनभद्र के 160 छात्र दिल्ली आईआईटी के लिए रवाना, सीडीओ ने दिखायी हरी झंडी

जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों के दल को रवाना किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस शैक्षणिक भ्रमण में राजकीय इंटर कॉलेज कोन, राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी एवं राजकीय इंटर कॉलेज चपकी के 40-40 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। भ्रमण कार्यक्रम 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उच्च शिक्षा एवं बेहतर करियर के प्रति प्रेरित करना है।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: सोनभद्र के डीएम ने छात्राओं के बीच मनाया जन्मदिन, साथ में किया भोजन

जिलाधिकारी  चर्चित गौड़ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक्सपोजर विजिट बच्चों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर व्यावहारिक दुनिया से जुड़ने का अवसर प्रदान करती है।

ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों की सोच का विस्तार होता है, उनमें नई चीजों को जानने-समझने की जिज्ञासा बढ़ती है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर की राह प्रशस्त होती है। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने इस कार्यक्रम को छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि इस प्रकार के भ्रमण से विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों एवं महत्वपूर्ण स्थलों को करीब से देखने-समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को सफल भ्रमण एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: सीएम योगी से मिले सोनभद्र डीएम व कप्तान, विकास कार्यों की दी जानकारी

युवा तुर्क
जनसरोकर की खबरों के लिए युवा तुर्क को मजबूत कीजिये, हमारा संबल बनिये
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

योगी सरकार का दावा- आरक्षण नियमों का हुआ पालन 

Baliram Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

Baliram Singh

मिसाल: दिवंगत शिक्षक के परिवार के लिए जुटाई एक लाख की मदद

Baliram Singh