ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyअन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीदेशबिहारहरियाणा

उत्तर रेलवे का बड़ा फैसला: 45 ट्रेनों के समय में बदलाव  

Train

नौचंदी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के टर्मिनल में बदलाव

युवा तुर्क, लखनऊ

 उत्तर रेलवे ने दिल्ली और आसपास के स्टेशनों से चलने वाली 45 ट्रेनों की समय-सारणी में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान का समय 28 अक्तूबर से बदल जाएगा। कुछ ट्रेनों के समय-सारणी में बदलाव नवंबर और दिसंबर में लागू होगा। इसके अलावा कुछ प्रमुख ट्रेनों के टर्मिनल भी नई दिल्ली से आनंद विहार स्थानांतरित किए जाएंगे।

रेलवे के अनुसार, हावड़ा से नई दिल्ली आने वाली पूर्वा एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से सुबह 6:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई समय-सारणी के तहत ट्रेन सुबह 7:20 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।

इसी तरह नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस 30 अक्तूबर से शकूरबस्ती से शाम 4:35 बजे रवाना होगी और शाम 5:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से प्रयागराज जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से रात 11:05 बजे रवाना होगी। प्रयागराज पहुंचने का समय भी सुबह 6:20 बजे से बदलकर 7:45 बजे कर दिया गया है।

इसी तरह वैशाली एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से नई दिल्ली पहुंचने का समय भी सुबह 6:30 बजे से बदलकर 6:45 बजे कर दिया गया है। रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से आनंद विहार पहुंचने का समय सुबह 6:40 बजे से बढ़ाकर 6:55 बजे किया गया है।

प्रयागराज एक्सप्रेस के नई दिल्ली पहुंचने का समय सुबह 7:00 बजे से बदलकर 7:15 बजे कर दिया गया है। कैफियत एक्सप्रेस के 28 अक्तूबर से दिल्ली जंक्शन पहुंचने का समय सुबह 7:05 बजे से बदलकर 7:25 बजे किया गया है।

राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली आने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से सुबह 7:55 बजे पहुंचेगी। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस अब सुबह 8:05 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से सुबह 6:55 बजे पहुंचेगी। हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस का नया समय 30 अक्तूबर से सुबह 6:55 बजे होगा। प्रयागराज से आनंद विहार आने वाली हमसफर एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से सुबह 6:25 बजे पहुंचेगी। विक्रमशिला एक्सप्रेस भी 28 अक्तूबर से सुबह 7:35 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। सप्तक्रांति एक्सप्रेस 30 अक्तूबर से सुबह 7:45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

इन ट्रेनों का बदला टर्मिनल:

नौचंदी एक्सप्रेस के मार्ग में एक जनवरी 2027 से बदलाव होगा। ट्रेन सहारनपुर और आलमनगर के बीच निर्धारित मार्ग पर चलेगी, जबकि लखनऊ स्टेशन से होकर नहीं गुजरेगी।

प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस का टर्मिनल एक जनवरी 2027 से नई दिल्ली के स्थान पर आनंद विहार टर्मिनल होगा। यह ट्रेन आनंद विहार सुबह 6:25 बजे पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली-प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस का टर्मिनल दो जनवरी 2027 से आनंद विहार टर्मिनल होगा। यह आनंद विहार से रात 11:15 बजे रवाना होगी।

युवा तुर्क
जनसरोकर की खबरों के लिए युवा तुर्क को मजबूत कीजिये, हमारा संबल बनिये

Related posts

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी

Baliram Singh

तराई में कांग्रेस को मिला एक और ‘चौधरी’, हेमंत चौधरी ने ली पार्टी की सदस्यता

Baliram Singh

सहारनपुर में एंटी करप्शन टीम का एक्शन, 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार

Baliram Singh