ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

मिसाल: दिवंगत शिक्षक के परिवार के लिए जुटाई एक लाख की मदद

ballia

शिक्षक समाज ने एकजुटता व संवेदनशीलता का परिचय दिया

युवा तुर्क, बलिया

दुःख की घड़ी में शिक्षक समाज ने एकजुटता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सहयोग की अनूठी मिसाल पेश की है। शिक्षा क्षेत्र सीयर के कंपोजिट विद्यालय अखोप के दिवंगत सहायक अध्यापक रमेश सिंह के परिवार को आर्थिक संबल देने के लिए शिक्षकगण, शिक्षामित्रों एवं कर्मचारियों ने आपसी सहयोग से एक लाख रुपये की सहायता राशि जुटाकर उनके बड़े पुत्र मोहित सिंह को सौंपा।

खंड शिक्षा अधिकारी सीयर सुनील चौबे के नेतृत्व में यह सहयोग राशि दिवंगत शिक्षक की स्मृति में आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम के दौरान प्रदान की गई।

इस दौरान उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यालय तक सीमित नहीं होता, बल्कि समाज और अपने साथियों के सुख-दुःख में भी बराबर सहभागी रहता है।

बताया जाता है कि रमेश सिंह का 13 मई 2026 की रात्रि लगभग 11 बजे असामयिक निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से शिक्षा विभाग सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी।

वे सरल स्वभाव, अनुशासनप्रिय एवं शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। सहकर्मियों के बीच उनका व्यवहार अत्यंत आत्मीय था, जिसके कारण वे सभी के प्रिय बने हुए थे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय रमेश सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी शिक्षक समाज हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहेगा।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क- सीएम योगी के हाथों में प्रसिद्ध पुस्तक ‘परम सुख’, आईपीएस घनश्याम चौरसिया ने की भेंट

इस मौके पर अजय त्रिपाठी, सतेंद्र नाथ तिवारी, गोविन्द सिंह, अवधेश चौरसिया, देवेंद्र कुमार वर्मा, जीतेन्द्र वर्मा, बजरंगी प्रसाद यादव, भोला गुप्ता, नितेश त्रिपाठी, केशरी नन्दन, खुनखुन प्रसाद समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: मौलाना मदनी की मांग- गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ का दर्जा दिया जाए

Related posts

सात दिनों की माथापच्ची के बाद मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा

Baliram Singh

सौर नवाचार को मिली नई उड़ान, मंत्री राकेश सचान के मार्गदर्शन में युवाओं का अनोखा प्रयोग

Baliram Singh

महिला दिवस: आईएएस मां को बेटी मौरवी तिवारी ने दिया आईएएस का तोहफा

Baliram Singh