ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

कांधा गौशाला में निकाले गए करोड़ों रुपयों की फिर से जांच हो

प्रयागराज

भाजपा नेता ने की मांग

एसके पटेल, हंडिया/प्रयागराज

प्रयागराज जनपद के ब्लॉक प्रतापपुर के मुहीउद्दीनपुर गांव में स्थित कांधा गौशाला में अब तक निकाले गए लगभग सवा करोड़ रुपयों की नये सिरे से जांच होनी चाहिए। सही ढंग से अगर जांच हुई तो दूध और पानी अलग अलग हो जाएगा। गौशाला निर्माण जमकर घोटाला हुआ है। उक्त बातें मुहीउद्दीनपुर गांव के पूर्व प्रधान व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल ने कही है।

Prayagraj
पूर्व प्रधान व भाजपा नेता राजकुमार पटेल, प्रयागराज

बताते चले कि पूर्व प्रधान श्री पटेल पर सचिव पूर्णिमा सिंह और त्रिस्तरी प्रधान द्वारा विकास कार्य में अवरोध डालने का आरोप लगाया गया है। जिस पर उन्होंने पलटवार करते हुए बहुत बड़ी बात कह कर भ्रष्टाचार की पोल खोल डाली है।

प्रतापपुर
प्रतापपुर: त्रिस्तरीय प्रधान रेशमा, मुहीउद्दीनपुर

उन्होंने बताया कि इसी महीने गौशाला के नाम पर 19 लाख रुपए निकाला गया है। जिसमें सचिव पूर्णिमा सिंह और त्रिस्तरी प्रधान के द्वारा साढे़ 5 लाख 90 हजार रुपए सादिक ट्रेडर्स को दिया गया है। जिसका इस गौशाला से कोई वास्ता नहीं है। पूर्व प्रधान ने कहा कि विकास कार्य में अवरोध का आरोप लगाने वाली सचिव पूर्णिमा सिंह यही जांच करा लें।

Related posts

पंचायत चुनाव: चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी की

Baliram Singh

गुरुजी के तबादले पर भावुक हुए बच्चे

Baliram Singh

मांगों को लेकर सड़क पर उतरे कर्मचारी , दी चेतावनी

Baliram Singh