ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

गुरुजी के तबादले पर भावुक हुए बच्चे

sonbhadra

गेट पर खड़े होकर गुरुजी को जाने से रोका

युवा तुर्क, सोनभद्र

सोनभद्र जनपद के विंढमगंज कंपोजिट विद्यालय में  गुरुजी के तबादले पर बच्चे भावुक हो गये। बच्चों ने गुरुजी को गेट पर खड़े होकर जाने से रोका। विंढमगंज कंपोजिट विद्यालय के प्रभारी शिक्षक राजकमल यादव 14 वर्षो से शिक्षा दे रहे थें। और अब दूसरे विद्यालय में उनका स्थानांतरण हो गया है। ट्रांसफर के बाद शिक्षक के प्रति बच्चे भावुक हो गये।

सोनभद्र
गुरुजी का हुआ ट्रांसफर तो भावुक हुए बच्चे

 शिक्षक राजकमल यादव की विदाई के दौरान बच्चों ने गेट पर खड़े होकर गुरुजी से न जाने की बार-बार विनती की। बच्चों का प्यार देख शिक्षक राजकमल यादव की आंखों से भी आंसू छलकने लगे। उन्होंने सभी बच्चों को प्रेम और आशीर्वाद दिया। शिक्षक-शिष्यों के बीच भावुक कर देने वाली यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: रायबरेली से विजय रथ निकलने पर सोनभद्र में पीडीए सहभोज

Sonbhadra
Kids Care English School, Sonbhadra

Related posts

बेल्थरा रोड के श्रवण भारती बने बसपा के बलिया जिलाध्यक्ष  

Baliram Singh

दिव्या मित्तल का ऐलान: “डरूंगी नहीं सवाल पूछूंगी”

Baliram Singh

एसआईआर- 6 जनवरी के बाद 70,69,810 जमा हुए फॉर्म 6

Baliram Singh