ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
दिल्लीदेश

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला: मुख्यमंत्री ने दिल्ली मंडप का किया उद्घाटन 

Delhi

फोकस स्टेट के रूप में व्यापार मेले में शामिल हुई दिल्ली: रेखा गुप्ता  

राजेश तिवारी, नई दिल्ली

राजधानी के भारत मंडपम में शनिवार से अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू हो गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली मंडप का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस मेले में महिला उद्यमियों को विशेष प्राथमिकता दी गयी है। यह मेला देश के व्यापार के साथ साथ समृद्ध विरासत, उद्यमशीलता और आधुनिक विकास का प्रतीक है। इस मौके पर दिल्ली सरकार के अधिकारी मौजूद थे।

Trade fair
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली मंडप का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली मंडप के 62 स्टालों में महिला उद्यमियों को प्राथमिकता दी गयी है। दिल्ली इस बार व्यापार मेले में फोकस स्टेट ए रूप में शामिल हुई है। भारत मंडपम में शुरू हुआ 45वां आईआईटीएफ-2026 अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में विरासत की छवि दिख रही है।

मुख्यमंत्री ने स्टालों पर जाकर व्यापारियों ने बातचीत की और सहयोग का आश्वासन दिया। इस बार का व्यापार मेला राजधानी की बढ़ती आर्थिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक पहचान करने आ अवसर है। इसे दिल्ली मंडप के माध्यम से राजधानी की गौरवशाली विरासत और आधुनिक विकास यात्रा को एक साथ प्रस्तुत किया जा रहा है। यह मंच दिल्ली के उद्यमियों, महिला कारोबारियों, शिल्पकारी और स्थानीय उत्पादकों को अपनी प्रतिभा और उत्पादों की व्यापक पहचान दिलाने का अवसर देगा। सरकार प्रयास है कि राजधानी की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए विकास, नवाचार, उद्यमिता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए कार्यों को सामने लाया जाए।

उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहन:

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली मंडप के कुल 62 स्टालों में 10 स्टाल महिलाओं को दिए गए हैं 14 स्टॉल सरकारी विभागों के, 25 निजी प्रदर्शकों, 6 प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना और 7 स्टॉल एक जिला उत्पाद और ओडीओपी निर्यातकों को दिए गए हैं।

विरासत के साथ साथ विरासत की झलक:

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली मंडप में राजधानी की कला, संस्कृति, ऐतिहासिक पहचान और समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने के साथ-साथ नमो वन , स्वच्छ यमुना और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के पर्यावरण संबंधी विकास को प्रमुखता दी गयी है। इस मेले के माध्यम से आगन्तुकों को दिल्ली में हो रहे विकास कार्यों, पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों और भविष्य की विकास प्राथमिकताओं की जानकारी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह मेला महिला उद्यमियों, शिल्पकारों, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम ( एमएसएमई) और उत्पादों को नए बाजार से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। मेले में प्रतिभागियों को अपने उत्पादों को नई पहचान और संभावित ख़रीदारों एवं बाजार से जुड़ने में मदद मिलेगी।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: मुनक नहर पर निर्मित 11 किमी लंबा छठ घाट व्रतियों को समर्पित

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

बिना किसी शोर के वंचितों और पीड़ितों के स्वर को स्थान देते थे ऋतुराज  

Baliram Singh

सीएम योगी के हाथों में प्रसिद्ध पुस्तक ‘परम सुख’, आईपीएस घनश्याम चौरसिया ने की भेंट

Baliram Singh

नई दिल्ली के एक बड़े हिस्से में 24 घंटे तक ठप रहेगी इंटरनेट सेवा  

Baliram Singh