ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

थानों की कार्यप्रणाली पर सीधे नजर रखेंगे एसपी, कैंप कार्यालय में बनेगा CCTV कंट्रोल रूम

बलिया

अपराधियों और माफियाओं पर सख्ती के साथ फरियादियों को न्याय दिलाने पर जोर

युवा तुर्क, बलिया

जिले के थानों में पुलिस की कार्यप्रणाली और फरियादियों की सुनवाई पर अब पुलिस अधीक्षक की सीधी नजर रहेगी। नवागत एसपी डॉ. ईरज राजा ने सभी थानों के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए कैंप कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित करने की घोषणा की है। इसके जरिए थानों की लाइव फुटेज देखी जा सकेगी। साथ ही, अपराध और माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था मजबूत करने और पुलिस की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया है।

एसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में संगठित अपराध, अवैध तस्करी और असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराध में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली ग्रुपिंग पर भी नजर रखी जाएगी। पुलिस की प्राथमिकता अपराधियों पर अंकुश लगाने के साथ आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है।

फरियादियों की सुनवाई में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

थानों पर शिकायत लेकर पहुंचने वाले फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण एसपी की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने साफ किया कि शिकायतों की सुनवाई और कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा। महिला और बच्चों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड तथा महिला हेल्प डेस्क को और सक्रिय किया जाएगा, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।

यूपी सरकार

पैदल गश्त और रात की चेकिंग होगी प्रभावी:

अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की सड़कों पर मौजूदगी बढ़ाई जाएगी। इसके तहत पैदल गश्त, रात्रि गश्त और संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया है। इसका उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ आम नागरिकों में सुरक्षा का माहौल बनाना है।

युवा तुर्क
युवा तुर्क मैगज़ीन, सितंबर

खराब कैमरे तत्काल ठीक कराने के निर्देश

थानों की निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसपी ने निर्देश दिया है कि किसी भी थाने का सीसीटीवी कैमरा बंद नहीं रहना चाहिए। कैमरा खराब होने पर संबंधित थाना प्रभारी तत्काल प्रतिसार निरीक्षक को सूचना देकर उसकी मरम्मत कराएंगे।

कैंप कार्यालय में प्रस्तावित कंट्रोल रूम के जरिए थानों की लाइव फुटेज देखे जाने से निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद के दौरान एसपी ने शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पत्रकारों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने पुलिस और जनता के बीच संवाद मजबूत करने तथा जिले में कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए सकारात्मक सहयोग की अपील की।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, संपत्ति कुर्क

हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road

Related posts

उपलब्धि: बलिया के सुरहा ताल को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान  

Baliram Singh

आज से शुरू हो रहा है सीबीएसई ईस्ट जोन योगा चैंपियनशिप

Baliram Singh

नई दिल्ली में मनाया जाएगा चंद्रशेखर जन्मशती समारोह

Baliram Singh