ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशबिहार

महेश गुप्ता को मिली रेलवे वराणसी मंडल के पीआरओ की कमान

यात्री सुविधाओं के प्रचार -प्रसार पर रहेगा जोर- महेश गुप्ता

युवा तुर्क, वाराणसी

रेलवे की विकास योजनाओं, यात्री सुविधाओं और जनहित से जुड़ी सूचनाओं को आमजन तक तेजी से पहुंचाने की जिम्मेदारी अब महेश गुप्ता संभालेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में उन्होंने गुरुवार को जनसम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) का पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वह लखनऊ मंडल में इसी पद पर कार्यरत थे।

Train
Indian Railway

लखनऊ मंडल में अपने कार्यकाल के दौरान महेश गुप्ता ने रेलवे की विकास परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं, महत्वपूर्ण उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ मीडिया समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वाराणसी मंडल में कार्यभार संभालने के बाद गुप्ता ने कहा कि मंडल की जनसम्पर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। रेलवे से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों और यात्री हित की योजनाओं को आम लोगों तक त्वरित एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।

उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र और जनसंचार का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे और वाराणसी मंडल की विकास योजनाओं, उपलब्धियों तथा यात्री सुविधाओं को व्यापक स्तर पर सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।

महेश गुप्ता के पदभार ग्रहण करने के साथ ही वाराणसी मंडल की जनसम्पर्क व्यवस्था को उनके पूर्व अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद है। रेलवे प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय के जरिए यात्रियों और आमजन तक सूचनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर रहेगा।

Related posts

पंचायत चुनाव: चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी की

Baliram Singh

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल 

Baliram Singh

पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह की गाड़ी से बाइक टकराई, युवक की मौत, साथी मऊ रेफर

Baliram Singh