ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

डीएम ने की मंदिर की सफाई, स्वयं श्रमदान कर दिया जनभागीदारी का संदेश

डीएम ने की मंदिर की सफाई, स्वयं श्रमदान कर दिया जनभागीदारी का संदेश

पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर व आसपास से 1000 किग्रा निकला प्लास्टिक कचरा

संतोष साहनी, सोनभद्र

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ ने विकास खंड राबर्ट्सगंज स्थित प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में पहुंचकर विशेष स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। जिलाधिकारी ने स्वयं श्रमदान करते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ- सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए जनभागीदारी का संदेश दिया।

सोनभद्र
डीएम चर्चित गौड़ ने किया श्रमदान

स्वच्छता अभियान के दौरान जिलाधिकारी ने लगभग 45 मिनट तक स्वयं श्रमदान किया।

उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने भी श्रमदान कर अभियान में सहभागिता की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक स्वच्छता अभियान में भाग लिया।अभियान के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र से लगभग 1000 किलोग्राम प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित किया गया।

सेवा संकल्प
डीएम चर्चित गौड़ ने किया श्रमदान, सोनभद्र

एकत्रित प्लास्टिक को मौके पर ही कबाड़ी को विक्रय किया गया, जिससे ₹2,500 की धनराशि प्राप्त हुई। जिलाधिकारी की पहल पर प्राप्त धनराशि को मंदिर के रख-रखाव एवं व्यवस्थाओं के लिए मंदिर में ही दान कर दिया गया।

स्वच्छता व्यवस्था को स्थायी रूप से बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा मंदिर परिसर में दो डस्टबिन भी स्थापित कराए गए, ताकि श्रद्धालुओं एवं आमजन द्वारा कूड़े का उचित निस्तारण किया जा सके और मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में निरंतर सहयोग मिल सके।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने आमजन से अपील की कि प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करें, कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा अपने आसपास के सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप देना है। जब प्रशासन के साथ आमजन भी स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे, तभी स्वच्छ और सुंदर वातावरण का निर्माण संभव होगा।

Related posts

कांधा गौशाला में निकाले गए करोड़ों रुपयों की फिर से जांच हो

Baliram Singh

12 लाख शिक्षकों-आश्रितों को कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू

Baliram Singh

काम के बोझ तले बीमार हो रहे हैं निदेशालय के कर्मचारी

Baliram Singh