ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

पोस्टर प्रतियोगिता के मेगा इवेंट में 1068 युवाओं ने भाग लिया

पोस्टर प्रतियोगिता,

“आज के युवाओं को क्या खुश करता है?”

युवा तुर्क, तारुन/अयोध्या

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पानी संस्थान (PANI Sansthan) के यूथ वेलबीइंग प्रोग्राम के अंतर्गत आज राम सुचित सिंह सरस्वती पी.जी. कॉलेज, तारुन में पोस्टर प्रतियोगिता का मेगा इवेंट आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता की थीम “आज के युवाओं को क्या खुश करता है?” रखी गई, जिसके माध्यम से युवाओं को अपनी खुशी, भावनाओं, जरूरतों और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विचारों को रचनात्मक रूप से अभिव्यक्त करने का अवसर मिला।

पोस्टर प्रतियोगिता,
पोस्टर प्रतियोगिता, तारुन, अयोध्या

कार्यक्रम का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), तारुन के अधीक्षक डॉ. अंशुमान गुप्ता, दिनेश सिंह, थाना तारुन की महिला उपनिरीक्षक ज्योति यादव तथा राम सुचित सिंह सरस्वती पी.जी. कॉलेज के प्रबंधक अनुपम सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रतियोगिता
पोस्टर प्रतियोगिता, तारुन, अयोध्या

पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन 1 सितंबर से 30 सितंबर तक तारुन ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों एवं युवा संसाधन केंद्रों पर किया गया। इसमें कुल 1500 युवाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत 29 सितंबर को फाइनल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जबकि 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मेगा इवेंट के माध्यम से विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता की थीम ने युवाओं को यह सोचने और व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया कि उनके जीवन में खुशी के प्रमुख स्रोत क्या हैं तथा परिवार, दोस्ती, शिक्षा, व्यक्तिगत रुचियां, सामाजिक जुड़ाव और मानसिक स्वास्थ्य उनकी खुशहाली से किस प्रकार जुड़े हैं। इस पहल का उद्देश्य युवाओं के दृष्टिकोण को समझना और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देना था।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कृषक इंटर कॉलेज की छात्रा रिया को प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार संयुक्त रूप से दिवांशू किछूटी और अमित ग्राम पंचायत नागपाली को मिला, जबकि तृतीय पुरस्कार संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत पिछौरा की शालू और ग्राम पंचायत भादर की अर्चना को प्रदान किया गया। शीर्ष पांच प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्य सभी प्रतिभागियों को भी उनकी सहभागिता एवं रचनात्मक प्रयासों के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

इस मेगा इवेंट में तारुन ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों से कुल 1068 लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में दादुपुर के ग्राम प्रधान जय प्रकाश भारती, रामपुर अहिरौली के ग्राम प्रधान राम चन्दर यादव, राहुल शिक्षा निकेतन के प्रबंधक विनय सिंह तथा कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विवेक श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यूपी सरकार

पानी संस्थान की ओर से विक्रम, उदय, निधि, श्याम, मनीष, मीनाक्षी, रूपा एवं कमला सहित पूरी टीम ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय योगदान दिया। यह संपूर्ण कार्यक्रम पानी संस्थान के परियोजना प्रबंधक जगदीश गिरी के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

युवा तुर्क
युवा तुर्क मैगज़ीन, सितंबर

इस आयोजन ने युवाओं को अपनी भावनाओं और विचारों को सामने रखने, खुशी के वास्तविक अर्थ पर विचार करने तथा मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझने का अवसर प्रदान किया। पानी संस्थान का यह प्रयास युवाओं और समुदाय के बीच मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सकारात्मक संवाद को प्रोत्साहित करने और एक संवेदनशील एवं सहयोगपूर्ण वातावरण विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, 20 से ज्यादा नेताओं सहित 7000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

संत कबीर दास जी के विचारों से प्रेरित थे बाबा साहेब

Baliram Singh

प्रदेशवासियों को गोबर गैस के उपयोग हेतु किया जाएगा प्रोत्साहित

Baliram Singh

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

Baliram Singh