ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदेश

किसान को केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि कृषि उद्यमी बनाना है

श्रीअन्न

उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम में बोले भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम पटेल

युवा तुर्क, आजमगढ़

“हमें किसान को केवल अन्नदाता बनाकर नहीं रखना है, बल्कि उसे कृषि उद्यमी बनाना है। खेत से उद्योग तक, उत्पादन से बाजार तक और किसान से उपभोक्ता तक – हर स्तर पर किसान की भागीदारी सुनिश्चित करनी है।“ आजमगढ़ जनपद में आयोजित उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के निवर्तमान प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल ने यह विचार व्यक्त किया।

श्रीअन्न

घनश्याम पटेल ने कहा कि पूर्वांचल के किसानों के लिए बाजरा, ज्वार और अन्य उपयुक्त मिलेट फसलों के उत्पादन की संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय जलवायु और मिट्टी के अनुसार फसल चयन किया जाना चाहिए।

गांवों में मिलेट आधारित लघु उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं।

स्वयं सहायता समूहों और महिला उद्यमियों को मिलेट उत्पाद बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। फसल विविधीकरण से कृषि व्यवस्था अधिक जलवायु-सहिष्णु बन सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी जी का विजन:

घनश्याम पटेल ने कहा कि भारत की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया। प्रधानमंत्री मोदी जी ने श्री अन्न को भारत की पोषण सुरक्षा और वैश्विक पहचान से जोड़ा। भारत में श्री अन्न के उत्पादन, प्रसंस्करण और निर्यात को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। भारत दुनिया के प्रमुख मिलेट उत्पादक देशों में अग्रणी है।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा के लालगंज के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव और जिला कृषि अधिकारी एचएन चौधरी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजक डिप्टी डायरेक्टर कृषि आशीष कुमार थे।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

सीबीएसई एक्जाम: 12वीं में सिल्वर बेल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Baliram Singh

स्कूल के ऊपर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मासूम की मौत

Baliram Singh

जुगैल में तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत  

Baliram Singh