ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
दिल्ली

चांदनी चौक की गरिमा लौटाने की क़वायद शुरू

अतिक्रमण हटने के बाद दोबारा क़ब्ज़ा होने पर नपेंगे अधिकारी: रेखा गुप्ता

राजेश तिवारी, नई दिल्ली

पुरानी दिल्ली की पहचान चांदनी चौक की गरिमा को लौटाने की क़वायद शुरू हो गयी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है चांदनी चौक में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के लिए साझा अभियान चलाया जाएगा । अतिक्रमण हटने के बाद दोबारा अतिक्रमण होने पर ज़िम्मेदार अधिकारियों के बिरुद्ध कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक स्थलों की नियमित निगरानी की ज़िम्मेदारी दिल्ली पुलिस और दिल्ली नगर निगम की दे दी है। चांदनी चौक की सड़कों पर अतिक्रमण देखकर मुख्यमंत्री भड़क गयीं। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है सड़कों, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया जाए। जहां अनधिकृत क़ब्ज़े हटाए जा चुके हैं। वहां दोबारा अतिक्रमण न हो, अधिकारी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान शुरू हो गया।

मुख्यमंत्री ने 20 नवम्बर को चांदनी चौक के विकास को लेकर दिल्ली नगर निगम, दिल्ली पुलिस और संबंधित विभागों के साथ बैठक की थी। बैठक में चांदनी चौक को अतिक्रमण से मुक्त कराने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने ने सभी विभागों से अतिक्रमण के विरुद्ध सख्ती दिखाने को कहा है। अतिक्रमण हटने से चांदनी चौक की छवि सुधरेगी और पुरानी विरासतें सुरक्षित होंगी। चांदनी चौक की ऐतिहासिक विरासतें, सांस्कृतिक पहचान और पीढ़ियों से संजाए गौरव का प्रतीक है। सरकार का संकल्प है कि पुरानी दिल्ली की इस अनमोल धरोहर को उसकी गरिमा के अनुरूप विकसित किया जाए। अतिक्रमण मुक्त सड़कें, सुगम आवागमन, व्यवस्थित बाजार और स्वच्छ सार्वजनिक स्थल इस बदलाव का आधार हैं।

Related posts

रालोमो प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा की नई टीम में दो विधायक भी शामिल

Baliram Singh

प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्रदूषण जांच केंद्रों का होगा अपग्रडेशन 

Baliram Singh

मौलाना मदनी की मांग- गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाए

Baliram Singh