ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

कैंप में ग्रामीणों को दी गई साइबर सुरक्षा व क्रेडिट कार्ड की जानकारी

रायबरेली: देलौली ग्राम पंचायत में वित्तीय समावेशन संतृप्तिकरण कैंप का आयोजन

भूपेंद्र कृष्ण, रायबरेली

ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने और उन्हें सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से रोहनियां विकासखंड की देलौली ग्राम पंचायत में वित्तीय समावेशन संतृप्तिकरण कैंप का आयोजन किया गया। वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता और बैंकिंग सुविधाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

कार्यक्रम का आयोजन अग्रणी जिला कार्यालय एवं बैंक ऑफ बड़ौदा की इटौरा बुजुर्ग शाखा की ओर से क्रिसिल फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। शिविर में ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, सी-केवाईसी, बैंक खातों में नामांकन की सुविधा और अदावी खातों में जमा धनराशि पर दावा करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसके साथ ही किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), फसल बीमा योजना और बैंक ऋण का समय से भुगतान करने के महत्व की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को समझाया गया कि बैंकिंग सेवाओं का सही उपयोग और वित्तीय योजनाओं की जानकारी उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मददगार हो सकती है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक सुबोध मिश्रा ने कहा कि वित्तीय समावेशन देश की प्रगति का मूल आधार है। उन्होंने ग्रामीणों से नियमित बचत करने, बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के माध्यम से ग्रामीण स्वरोजगार को भी और अधिक उन्नत बना सकते हैं।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

इस दौरान साइबर सुरक्षा, बैंक खातों में नामांकन और निष्क्रिय खातों में री-केवाईसी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी दी गई। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना और लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़कर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ दिलाना रहा।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

ओमप्रकाश राजभर की कटु आलोचक सीमा राजभर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Baliram Singh

विश्व परिवार दिवस: परिवारों ने साझा किए प्रेम, संस्कार और एकता के संदेश

Baliram Singh

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर आयकर विभाग का छापा

Baliram Singh