ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
देशबिहार

निशांत कुमार के साथ बदसलूकी तो भड़के जदयू नेता

सीएम के सुरक्षाकर्मी ने दिया धक्का

युवा तुर्क, पटना

बिहार के 20 साल तक मुख्यमंत्री रहे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीश कुमार के पुत्र एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के साथ सीएम सम्राट चौधरी के सुरक्षा कर्मियों द्वारा बदसलूकी का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

दरअसल 21 नवंबर को वैशाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा है। इसे लेकर तैयारियां जारी हैं। इसी मद्देनज़र मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 18 नवंबर को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने गए थे। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री एवं वैशाली के प्रभारी मंत्री निशांत कुमार भी थे। वहाँ पर जब सीएम सम्राट चौधरी मीडिया से बातचीत कर रहे थे, तो उसी दौरान सुरक्षा कर्मियों ने निशांत कुमार को आगे जाने से रोक दिया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जदयू नेताओं ने आपत्ति जताई।

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने नाराजगी जताते हुए पूरे मामले की जांच पुलिस मुख्यालय से कराने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि घटना जानबूझकर हुई या अनजाने में।

नीरज कुमार ने कहा कि निशांत कुमार वैशाली के प्रभारी मंत्री हैं और मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्हें प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा भी मिली हुई थी। इसके बावजूद जिस तरह की घटना हुई, वह चिंता का विषय है।

नीरज कुमार ने यह भी कहा कि निशांत कुमार का व्यक्तित्व शालीनता, सहजता, सरलता और लोकप्रियता के मामले में काफी ऊंचा है।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

 

Related posts

ज्ञानेश कुमार ने कहा- कोई कुछ भी इल्जाम लगाए आयोग डरने वाला नहीं

Baliram Singh

छठ पूजा के बहाने सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलियों का जीता दिल 

Baliram Singh

विश्व के टॉप-10 में शामिल हुआ पटना का बिहार संग्रहालय

Baliram Singh