ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyअन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीदेशबिहार

ज्ञानेश कुमार ने कहा- कोई कुछ भी इल्जाम लगाए आयोग डरने वाला नहीं

CEC

वोटर्स से अपील- यूपी वाले तोड़े प. बंगाल के वोट प्रतिशत का रिकॉर्ड

युवा तुर्क, लखनऊ

लखनऊ दौरा पर आए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि जिसे जिस दिशा से सूरज उगाना है, वह उगाए हम इस पर ध्यान नहीं देंगे। आज के युवा समझदार हैं। वह हर चीज समझते हैं।

CEC
लखनऊ में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने लोगों से आह्वान किया कि वे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हुए 93.7 % मतदान का रिकॉर्ड तोड़ें। उन्होंने अपील की कि यूपी में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में यहां के लोग यह रिकॉर्ड तोड़कर अपना जोश दिखाएं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि चुनाव आयोग पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रहा है। कोई कुछ भी इल्जाम लगाए चुनावव आयोग उससे डरने व घबराने की बजाय उसे चुनौती के रूप में स्वीकार करता है और पूरी पारदर्शिता के साथ काम करता है।

ज्ञानेश कुमार ने कहा कि जिस तरह यह अटल सत्य है कि सूरज पूरब से ही निकलता है, वह उत्तर, दक्षिण या पश्चिम से नहीं निकलता, ठीक उसी तरह चुनाव आयोग पूरी तरह पारदर्शी है यह भी अटल सत्य है।

भारत निर्वाचन आयोग ने लखनऊ में निर्वाचक साक्षरता क्लब (ELC) और ECINET पर दूसरे क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों से आए विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रियाओं से संबंधित ज्ञान और समझ को आगे बढ़ाने तथा लोकतंत्र को समृद्ध करने के लिए ईएलसी अत्यंत आवश्यक है। लखनऊ दौरा के दौरान ज्ञानेश कुमार ने अपने पूर्व शैक्षणिक संस्थान कोल्विन तालुकदार कॉलेज का दौरा किया और विद्यालय में शिक्षकों तथा छात्रों के साथ संवाद किया।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: रजिस्टर्ड नहीं हैं प्रोजेक्ट, फिर भी शिकायत कर सकेंगे खरीदार – रेरा

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
बलिया बलिदान दिवस
बलिया बलिदान दिवस
ओम प्रकाश केशरी
ओम प्रकाश केशरी, अध्यक्ष, अहरौरा नगर पालिका परिषद, मीरजापुर

Related posts

आधी आबादी के अधिकार को लेकर सड़क पर उतरे सीएम योगी

Baliram Singh

यात्रियों को राहत मऊ से चलने वाली दो मेमू ट्रेन में 12 कोच की सुविधा

Baliram Singh

भारतीय किसान यूनियन (अरा) का संगठन विस्तार, संतोष साहनी बने जिलाध्यक्ष

Baliram Singh