ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदिल्लीदेश

मंगल पांडेय का बलिदान राष्ट्र धर्म और देश की रक्षा का प्रतीक

नगवां

अमर शहीद को इतिहास के पन्नों में उचित स्थान की आवश्यकता

युवा तुर्क, बलिया

1857 की क्रांति के महान योद्धा अमर शहीद मंगल पांडेय के 169वें बलिदान दिवस के अवसर पर उनके पैतृक गांव नगवां स्थित स्मारक पर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। “1857 की क्रांति और वर्तमान परिवेश में इतिहासकारों की भूमिका” विषय पर आयोजित इस चर्चा में वक्ताओं ने शहीद मंगल पांडेय के ऐतिहासिक योगदान और इतिहासकारों द्वारा उनके प्रति किए गए न्याय पर गंभीर विचार व्यक्त किए।

मंगल पांडेय
अमर शहीद मंगल पांडेय के बलिदान दिवस पर प्रभात फेरी

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए शहीद मंगल पांडेय स्मारक सोसायटी के मंत्री ओम प्रकाश तिवारी ने कहा,

“शहीद मंगल पांडेय का बलिदान राष्ट्र धर्म और देश की रक्षा के लिए था। उन्हें शब्दों की सीमित परिधि में बांधना उचित नहीं है। दुर्भाग्यवश, इतिहासकारों ने उनके योगदान के साथ उस समय न्याय नहीं किया, जिसकी वे हकदार थे।”

जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि मंगल पांडेय का बलिदान युगों-युगों तक अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

मंगल पांडेय विचार मंच के अध्यक्ष कृष्णकान्त पाठक ने आरोप लगाया कि अधिकतर इतिहासकारों ने तत्कालीन अंग्रेजी सत्ता को खुश करने के लिए अपनी लेखनी चलाई, जिसके कारण मंगल पांडेय जी के वास्तविक पराक्रम को सही ढंग से प्रस्तुत नहीं किया गया।

अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ जनार्दन राय ने कहा कि मंगल पांडेय जुल्म और अत्याचार के खिलाफ उठने वाली बुलंद आवाज का नाम है। वे अपने अदम्य साहस के लिए सदियों तक भारतीयों के दिलों में जीवित रहेंगे।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्र प्रकाश पाठक ने शहीद मंगल पांडेय की यादों को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए उनके स्मारक को और अधिक भव्य एवं विशाल बनाने का प्रस्ताव रखा। स्वतंत्र पत्रकार रमाशंकर तिवारी ने उन्हें अत्याचारियों का विनाश करने वाला भारत माता का सच्चा सपूत बताया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल राय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण सिंह, संतोष चौबे, रूपेश चौबे आदि लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर शहीद मंगल पांडेय स्मारक सोसायटी नगवा द्वारा शहीद मंगल पांडेय के प्रपौत्र अनिल पांडे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार की उत्तराधिकारी सवरू बांध निवासी कृष्ण कुमार पांडे, पूर्व सैनिक अरुणेश पाठक एवं अंगद सिंह को माल्यार्पण कर अंग वस्त्रम से  सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से हरिशंकर पाठक, लालू पाठक, चंद्रकुमार पाठक, रणजीत सिंह, राधाकृष्ण पाठक, जागेश्वर मितवा, रमन पाठक, भुवनेश्वर पासवान, अरुणेश पाठक, गणेश जी सिंह, विनोद गुप्ता, विवेक पाठक, दीपक पासवान, विनय चौबे, विश्वनाथ पांडे, हरेराम पाठक व्यास, विजय यादव, गिरधर पाठक, शिवनाथ यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

निकाली गई प्रभात फेरी:

शहीद मंगल पांडेय के 169वें बलिदान दिवस पर शिक्षा क्षेत्र दुबहर के दर्जनों परिषदीय विद्यालय के अध्यापकों ने खंड शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह के निर्देश पर सुबह 9 बजे बच्चों के साथ शहीद मंगल पांडेय के स्मारक पहुंचकर विशाल एवं भव्य प्रभात फेरी निकालकर पूरे इलाके का भ्रमण किया। बच्चों के मंगल पांडे अमर रहे के नारों से पूरा वातावरण गुजयमान हो गया।

इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय नगवा, प्राथमिक विद्यालय पश्चिमी नगवां कन्या प्राथमिक विद्यालय नगवां, शिवपुर दियर नई बस्ती प्राथमिक विद्यालय नंबर एवं कन्या विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय अखार, दादा के छपरा, जूनियर हाई स्कूल अखार, प्राथमिक विद्यालय चकिया के बारी, प्राथमिक विद्यालय बन्धुचक सहित बाबा साधु चरण शिक्षण संस्थान नगवा के बच्चे शामिल रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से गणेश जी सिंह संकुल प्रभारी, अनिल कुमार, अखिलेश सिंह, धीरेन्द्र शुक्ल, राजकुमार गुप्ता, सोनू पांडेय, दीपक गुप्ता, गीता सिंह, चांदनी कुमारी, प्रियंका उपाध्याय, इंदू भूषण मिश्रा, आशीष उपाध्याय, मोहन यादव, रविन्द्र यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: दिल्ली के मावलंकर हाल में आयोजित होगा चंद्रशेखर जन्मशती समारोह

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: राहुल गांधी ने डीआरएम को पत्र लिखा तो दो नेता आमने-सामने

KSS
Krishan Sewing Solution
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर

Related posts

68500 शिक्षक भर्ती: ओबीसी अभ्यर्थियों ने चलाया प्रदेशस्तरीय ज्ञापन कार्यक्रम

Baliram Singh

व्यापारी- कर विभाग से सुलझी जीएसटी की जटिलताएं

Baliram Singh

ईंधन बचत हेतु राष्ट्र हित में इस वर्ष शून्य हो वार्षिक तबादला नीति

Baliram Singh