ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्य

ड्राईवर ने एसपी को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

युवा तुर्क, हरिद्वार

उत्तराखंड के हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एसपी सीपी नौटियाल पर उनके ही ड्राईवर ने गोली चला दी। शनिवार को ऑफिस में हुई इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। फिलहाल एसपी नौटियाल का इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ड्राईवर विनोद नेगी शनिवार को लगभग पौने दो बजे एसपी सीपी नौटियाल के केबिन में पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वह उस समय गुस्से में था।

कुछ देर बाद केबिन से गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनते ही ऑफिस में मौजूद कर्मचारी केबिन की तरफ दौड़े। इसी दौरान उन्होंने विनोद नेगी को घबराई हुई हालत में बाहर निकलते देखा।

कर्मचारियों ने केबिन के अंदर जाकर देखा कि एसपी सीपी नौटियाल अपनी कुर्सी पर गिरे हुए थे। उनके सिर के पास से खून निकल रहा था। यह देखकर ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई। घायल एसपी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

राजघाट व भारत यात्रा केंद्र पर देश भर से जुटे चंद्रशेखर के अनुयायी

Baliram Singh

उत्तर रेलवे का बड़ा फैसला: 45 ट्रेनों के समय में बदलाव  

Baliram Singh

हरियाणा की तर्ज पर लागू हो भावांतर भरपाई योजना, किसानों को मिले प्रोत्साहन राशि

Baliram Singh