ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

सीबीएसई एक्जाम: 12वीं में सिल्वर बेल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

चकिया

युवा तुर्क, चकिया/चंदौली

चकिया स्थित सिल्वर बेल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों के शानदार परीक्षा परिणामों से विद्यालय एक बार फिर तहसील स्तर के श्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में शामिल हो गया।

CBSE Board
शिवम जायसवाल, सिल्वर बेल्स स्कूल, चकिया

पीसीबी वर्ग में शिवम जायसवाल ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं यद्वेश ने 83.2 प्रतिशत, अर्पण रस्तोगी ने 80 प्रतिशत, काजल यादव ने 79.2 प्रतिशत तथा श्रेया मौर्या ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विषयवार प्रदर्शन में भौतिक विज्ञान में शिवम जायसवाल ने 93 अंक प्राप्त किए। जीव विज्ञान विषय में यद्वेश ने 95 अंक, शिवम जायसवाल ने 90 अंक तथा काजल यादव ने 90 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया।

चकिया
काजल, सिल्वर बेल्स स्कूल, चकिया

हिंदुस्तानी संगीत विषय में विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। अर्पिता ने 97 अंक, अर्पण रस्तोगी ने 95 अंक, यद्वेश एवं अंशिका ने 94-94 अंक, श्रेयांशी ने 92 अंक तथा श्रेयांशी सिंह ने 91 अंक प्राप्त किए।

चकिया
अर्पण रस्तोगी, सिल्वर बेल्स स्कूल, चकिया

कथक विषय में श्रेया ने 96 अंक प्राप्त विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं वाणिज्यिक कला विषय में बलिराम ने 93 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।

विद्यालय के अध्यक्ष प्रभात जायसवाल, निदेशक सुषमा जायसवाल, सह प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ जायसवाल, कार्यकारी निदेशक वेदांत जायसवाल एवं प्रधानाचार्या अनुपमा अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: मंत्री आशीष पटेल का निर्देश- हर छात्र के लिए दो इंडस्ट्रियल विजिट होगा अनिवार्य

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

श्रमिकों की हुंकार से गूंजी रेणुकूट औद्योगिक नगरी

Baliram Singh

सपा सरकार बनी तो 90 दिन में हल होगा 69,000 शिक्षक भर्ती का मामला 

Baliram Singh

सात दिनों की माथापच्ची के बाद मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा

Baliram Singh