ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स का हुआ समापन, 2030 में अहमदाबाद में होगी मुलाकात
बलिराम सिंह, लखनऊ
स्कॉटलैंड के ग्लास्गो शहर में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का अभियान रविवार को समाप्त हो गया। भारत ने इन खेलों में 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदकों के साथ कुल 39 पदक जीते हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद चौथा स्थान हासिल किया है। हालांकि स्कॉटलैंट भी पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। अब 2030 में भारत के अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन होगा।

खास बात यह है कि भारत की राजधानी दिल्ली की कुल आबादी के बराबर ऑस्ट्रेलिया की आबादी है, लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स में ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 171 मेडल जीते हैं। इनमें 70 गोल्ड मेडल हैं।
रैंक – देश – गोल्ड – सिल्वर – ब्रोंज – कुल पदक
1 -ऑस्ट्र्रेलिया -70 -45 -56 -171
2 -इंग्लैंड – 29 -45 -36 -110
3 – कनाडा -19 – 20 – 23 -62
4 – भारत – 13 – 17 – 39 – 4
5 – स्कॉटलैंड -13 -9 – 17 – 39
6 – न्यूजीलैंड – 10 – 14 – 12 – 36
7 – नाइजीरिया –10 -7 -7 – 24
8 – जमैका -10 – 4 – 5 – 19
9 – वेल्थ्स – 9 – 10 – 12 – 31
10 – मलेयशिया -8 – 3 – 5 – 16
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन समारोह के दौरान खेलों की मेजबानी का औपचारिक ‘हैंडओवर’ भारत को किया गया। इस दौरान गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी भी समारोह में मौजूद रहे। इस दौरान भारत ने ग्लास्गो से दुनिया को 2030 में अहमदाबाद में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए आमंत्रित किया। प्रिंस एडवर्ड, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग ने किंग चार्ल्स III का प्रतिनिधित्व करते हुए खेलों के समापन की औपचारिक घोषणा की।
पढ़ते रहिए युवा तुर्क: यूपी की 50 हजार बेटियों को मिलेगी स्कूटी, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी



