ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

68500 शिक्षक भर्ती: छात्रों ने शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार

भर्ती में 5% छूट की माँग, मंत्री ने दिया आश्वासन

युवा तुर्क, लखनऊ

68500 शिक्षक भर्ती के ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा विभाग के मंत्री संदीप सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा मंत्री को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के 7 जुलाई 2026 के आदेश के अनुपालन करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश के अनुपालन हेतु बेसिक शिक्षा विभाग को आदेशित करने का अनुरोध किया गया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे आशुतोष वर्मा ने बताया कि बेसिक शिक्षा मंत्री के द्वारा आश्वस्त किया गया है कि शिक्षक भर्ती में प्रतिभाग किये ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ अन्य समस्त वंचित वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ न्याय किया जाएगा। इसके लिए विधानसभा सत्र के समापन बाद जल्द विभागीय मीटिंग करके मामले का सुखद एवं सकारात्मक निस्तारण कराया जाएगा, जिसकी सूचना अलग से प्रतिनिधिमंडल को दी जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में आशुतोष वर्मा के साथ नवीन चौधरी, अखिल कुमार यादव, तूफान सिंह वह अन्य अभ्यर्थी शामिल रहे।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया

Related posts

किसानों की हुंकार-4500 हेक्टेयर उपजाऊ भमि का अधिग्रहण नहीं होने देंगे

Baliram Singh

20 घंटे बाद हुआ सीआरपीएफ के पूर्व जवान का अंतिम संस्कार

Baliram Singh

काम के बोझ तले बीमार हो रहे हैं निदेशालय के कर्मचारी

Baliram Singh