ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

खुशबू सिंह का ऐलान- मऊ सदर से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी

खुशबू सिंह

नदीम अहमद, मऊ

विधानसभा चुनाव को लेकर मऊ जनपद में भी सरगमियां बढ़ गई हैं। खुशबू सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मऊ सदर से चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया है। शनिवार को हिंदी भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी।

खुशबू सिंह ने कहा कि अब वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जनता के बीच जाने और चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों की आवाज को उठाना और क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना है।

इस अवसर पर उन्होंने गरीबों, मजदूरों, पिछड़े एवं दलित वर्गों, किसानों, सवर्ण समाज तथा व्यापारियों सहित समाज के सभी वर्गों के हितों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। उनके पीछे लगे चुनावी पोस्टर में भी समाज के विभिन्न वर्गों के लिए उनकी प्राथमिकताओं और मुद्दों को दर्शाया गया है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को सरकार देगी 8 लाख मुआवजा

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया
Yuva Turk
Yuva Turk

Related posts

न कांग्रेस- न भाजपा, पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने नई पार्टी का किया ऐलान

Baliram Singh

जन्मदिन पर छात्रों ने पीएम मोदी को खून से लिखा पत्र

Baliram Singh

जॉर्ज फर्नांडिस का जीवन संघर्ष और जनहित के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत

Baliram Singh