ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyअन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीबिहारहरियाणा

गैस चेंबर में दिल्ली तब्दील, बाहरी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक  

दिल्ली

नियमों का हो सख्ती से पालन, बॉर्डर पर 250 प्रवर्तन कर्मियों की तैनाती

युवा तुर्क, नई दिल्ली

गैस चेंबर में तब्दील होती दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों पर रोक लगा दी गई है। हालांकि सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को इस प्रतिबंध से पूरी तरह छूट दी गई है। नियम का सख्ती से पालन कराने के लिए डीएनडी, सिंघु, टिकरी, गाजीपुर और बदरपुर सहित प्रमुख बॉर्डर और टोल प्लाजा पर करीब 250 प्रवर्तन कर्मियों की तैनाती की गई है।

Pollution
प्रदूषण: दिल्ली में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए हर साल की तरह इस साल भी 1 नवंबर से 31 जनवरी तक अन्य राज्यों के बीएस-IV और उससे नीचे के वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

विंटर एक्शन प्लान के तहत लागू इस नियम के दायरे में मध्यम, भारी मालवाहक वाहन और ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली बसें आएंगी।

सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को इस प्रतिबंध से पूरी तरह छूट दी गई है। नियम का सख्ती से पालन कराने के लिए डीएनडी, सिंघु, टिकरी, गाजीपुर और बदरपुर सहित प्रमुख बॉर्डर और टोल प्लाजा पर करीब 250 प्रवर्तन कर्मियों को तैनात किया गया है।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: खूनी मोड़- बाबा थानीदास मोड़ पर 80 से ज्यादा मौतों के बाद भी नहीं चेता सिस्टम

इसके साथ ही पराली जलाने, दिवाली और वाहनों के धुएं के चलते दिल्ली-एनसीआर की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंचने के कारण सीएक्यूएम (CAQM) ने ग्रैप-3 के आपातकालीन उपाय लागू कर दिए हैं।बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के अलीपुर में 402, आनंद विहार में 274, अशोक विहार 318, बदरपुर 315, बवाना 410, चांदनी चौक 394, डीटीयू 409, आईआईआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर 339, आईटीओ 402, मुंडका 421, ओखला फेज-2 में 400, पटपड़गंज में 401, पंजाबी बाग 433, रोहिणी 418, विवेक विहार 425, नरेला 409 एक्यूआई दर्ज किया गया।उधर, नोएडा के सेक्टर 110 में 257, सेक्टर 116 में 285, सेक्टर 125 में 279, सेक्टर-1 में 248, सेक्टर 39 में 267, सेक्टर 62 में 414 एक्यूआई दर्ज किया गया।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: प्रदूषण से जंग- श्रमिकों के खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर करेगी रेखा गुप्ता सरकार

Yuva Turk
Yuva Turk
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
इंजी. बलिहारी पटेल
इंजी. बलिहारी पटेल, अपना दल के संस्थापक सदस्य

Related posts

खनन कारोबारी इश्तियाक खान मुंबई से गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल  

Baliram Singh

सोनार आयोग के गठन को लेकर भाजपा नेता मुखर

Baliram Singh

अजीत कुमार साहू क्षेत्रीय अध्यक्ष, शिवम सिंह एवं दुर्गा मिश्रा उपाध्यक्ष निर्वाचित

Baliram Singh