ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

प्रदेश की 50 हजार बेटियों को मिलेगी स्कूटी, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

CM Yogi

युवा तुर्क, लखनऊ

योगी सरकार ने प्रदेश की मेधावी बेटियों के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को मंजूरी दी है। योजना के तहत पात्र छात्राओं को पेट्रोल स्कूटी, बीमा, हेलमेट और ईंधन उपलब्ध कराया जाएगा। कैबिनेट ने महिला छात्रावास, शोध पीठ और अन्य विकास योजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट बैठक में 16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके तहत आधारभूत ढांचे के विस्तार, महिला सशक्तिकरण और उच्च शिक्षा से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए।

योगी सरकार ग्रेजुएशन करने वाली छात्राओं को स्कूटी देगी। इसका लाभ उन छात्राओं को होगा, जिनके परिवार की सालाना आय 12 लाख रुपए तक होगी। स्कूटी हर विश्वविद्यालय और कॉलेज की टॉप 5% छात्राओं को ही मिलेगी।

 मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के पास हुए तीन प्रस्ताव में रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना, शोध पीठ स्थापना, महिला छात्रावास शामिल है। इसके लिए 400 करोड़ का बजट रखा गया है। इस महत्वाकांक्षी योजना का करीब 50 हजार छात्राओं को लाभ मिलेगा। साथ ही, पेट्रोल और हेलमेट भी सरकार देगी।

योजना के तहत प्रदेश के सभी प्रकार के कॉलेजों की स्नातक अंतिम वर्ष की टॉप-5 छात्राएं पात्र होंगी। लाभ के लिए अभिभावकों की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से कम होना जरूरी है।

वहीं दिव्यांग, शहीद और निराश्रित परिवारों की छात्राओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। इन वर्गों के लिए केवल स्नातक उत्तीर्ण होना ही पात्रता होगी।

ये सुविधाएं भी मिलेंगी:

सरकार छात्राओं को पेट्रोल चालित स्कूटी के साथ पंजीकरण शुल्क, बीमा, आईएसआई प्रमाणित हेलमेट, आवश्यक एक्सेसरीज़ और पांच लीटर पेट्रोल भी उपलब्ध कराएगी।

कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत शोध पीठ की स्थापना और महिला छात्रावासों के निर्माण के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी। योगी सरकार का कहना है कि इन निर्णयों से छात्राओं को उच्च शिक्षा में बेहतर अवसर मिलेंगे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: 12 लाख शिक्षकों-आश्रितों को कैशलेस इलाज की सुविधा

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

एकडला चौकी पर पुलिस की चौकसी से अपराधियों की नींद हराम   

Baliram Singh

संडलपुर दरगाह में तांडव, तोड़फोड़ और चोरी

Baliram Singh

मऊ: स्टेशन पर वर्दी में देशभक्ति का संदेश

Baliram Singh