ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने दिया इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

पुराने कार्यकर्ताओं की हो रही है अपेक्षा

युवा तुर्क, लखनऊ

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एआईसीसी सदस्य और पार्टी के प्रवक्ता अशोक सिंह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजते हुए प्रदेश नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस्तीफे के साथ जारी बयान में अशोक सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पुराने और समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है, जिससे वे आहत और अपमानित महसूस कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में कांग्रेस के दो नेताओं ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया.

अशोक सिंह ने दावा किया कि वह पिछले 35 वर्षों से कांग्रेस की विचारधारा के प्रति निष्ठावान रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस में विभिन्न दायित्व निभाए, पार्टी के प्रवक्ता रहे तथा लगभग 20 वर्षों से एआईसीसी के सदस्य और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन मंत्री के रूप में भी कार्य किया।

अपने इस्तीफे में अशोक सिंह ने उल्लेख किया कि 4 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की ओर से उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया, जबकि उन्होंने पूरी निष्ठा से पार्टी की सेवा की है। ऐसे आरोपों से वे गहरे आहत हैं।

इस्तीफे के बाद अशोक सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर निशाना साधते हुए कहा, “लगातार कांग्रेस की विचारधारा को खत्म किया जा रहा है। अजय राय पुराने कांग्रेसियों की उपेक्षा कर नए लोगों के सहारे संगठन चलाने की कल्पना कर रहे हैं। हम वर्षों से कांग्रेस की सेवा करते आए हैं, लेकिन उनके आने के बाद हमारी लगातार अनदेखी हुई। मैं आहत और अपमानित होकर कांग्रेस से इस्तीफा दे रहा हूं।”

अशोक सिंह के इस्तीफे को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के लिए बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।

आपको बता दें कि पिछले एक सप्ताह में कांग्रेस के दो नेताओं ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया. तीन दिन पहले पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ मसूद अहमद चंद्रशेखर आज़ाद की पार्टी आज़ाद समाज पार्टी में शामिल हो गए.

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

नवरात्र मेला के समापन पर ड्यूटी पर लगे अधिकारी सम्मानित

Baliram Singh

मंत्री न बनाए जाने से मौर्य समाज की महिला विधायक का छलका दर्द

Baliram Singh

आपातकाल, संविधान और लोकतंत्र : चन्द्रशेखर का प्रतिरोध तथा वर्तमान चुनौतियाँ

Baliram Singh