ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

12 लाख शिक्षकों-आश्रितों को कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू

CM Yogi

अब इलाज के लिए किसी शिक्षक को चिंता नहीं करनी पड़ेगी- संदीप सिंह

मुख्यमंत्री योगी ने किया मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ 

युवा तुर्क, वाराणसी/लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दीनदयाल हस्तकला संकुल, वाराणसी में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 12 लाख शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने वाली ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ किया। साथ ही 1.10 करोड़ विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्वेटर, स्कूल-बैग एवं स्टेशनरी हेतु उनके अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रति विद्यार्थी 1,200 रूपये का ट्रांसफर किया। 

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

कार्यक्रम में 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा कवच प्रदान करने हेतु स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू हुआ तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि आज काशी की पावन भूमि से, जहाँ अध्यात्म और ज्ञान एक-दूसरे के पूरक बनकर मानवता का मार्ग प्रशस्त करते हैं, हमारी सरकार ने शिक्षकों के कल्याण का नया अध्याय शुरू किया है।

ज्ञान ही वह प्रकाश है जो व्यक्ति, समाज और राष्ट्र तीनों का मार्ग आलोकित करता है।

उन्होंने कहा कि आज का शिक्षक बच्चों में संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास, कर्तव्यबोध और राष्ट्रभक्ति जागृत कर रहा है। इसलिए हमारी सरकार ने शिक्षकों के अच्छे कार्यों को सम्मान देने और उनकी चिंताओं को दूर करने का संकल्प लिया है।

संदीप सिंह
मंत्री संदीप सिंह

मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि लंबे समय से शिक्षक परिवार की मांग थी कैशलेस चिकित्सा सुविधा की। आज वह शुभ घड़ी आ गई है। मुख्यमंत्री के करकमलों से ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ हुआ है। यह केवल योजना नहीं, बल्कि लाखों शिक्षक और उनके परिवार के लिए सरकार का सहारा है।

बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा परिवार के 12 लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब शिक्षक चिंताओं से मुक्त होगा, तभी वे निर्बाध रूप से बच्चों का भविष्य संवार सकेंगे। अब इलाज के लिए किसी शिक्षक को चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

शिक्षकों-संविदाकर्मियों को व्यापक सामाजिक सुरक्षा देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग और भारतीय स्टेट बैंक के बीच महत्वपूर्ण एमओयू हुआ है। यह केवल जीवन बीमा तक सीमित नहीं है। इसके तहत ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस, पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस, पर्सनल डिसेबिलिटी कवर और एयर एक्सीडेंट कवर मिलेगा।

साथ ही शिक्षककर्मियों के बच्चों की शिक्षा हेतु सहायता तथा पुत्रियों के विवाह हेतु भी ऐड-ऑन कवर का प्रावधान किया गया है। किसी भी अनहोनी में उत्तर प्रदेश सरकार आपके साथ खड़ी मिलेगी।

संदीप सिंह ने कहा कि भारत सरकार की ‘स्वच्छ एवं हरित विद्यालय योजना’ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 12 विद्यालयों को राष्ट्रीय स्तर पर ‘स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार’ मिला है। वर्ष 2017 से पहले हमारी कल्पना से बाहर था कि परिषदीय विद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत होंगे। 2017 में ड्रॉपआउट 15% था, आज 2026 में यह 3% से भी नीचे आ गया है। हमने हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ा। बेटियों के लिए सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को 12वीं तक उच्चीकृत कर दिया है। जिन ब्लॉकों में केजीबीवी नहीं हैं, वहाँ नए बालिका विद्यालय बनाए जाएंगे।

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में शामिल हुए नीतीश कुमार के ‘लाल’

Baliram Singh

यूपी में बीजेपी अपने दम पर चुनाव लड़ने में सक्षम है – नितिन

Baliram Singh

मंत्री न बनाए जाने से मौर्य समाज की महिला विधायक का छलका दर्द

Baliram Singh