चार पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित 20 से ज्यादा नेताओं को भी हिरासत में लिया गया
युवा तुर्क, नई दिल्ली
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष व कॉकरोच जनता पार्टी सहित विपक्ष के हल्लाबोल को रोकने के लिए शनिवार को पुलिस ने 7000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रदर्शन से पहले 4 पूर्व मुख्मंत्रियों सहित 20 से ज्यादा विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

इनमें प. बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, माकपा के महासचिव एमए बेबी, पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, एमवी गोविंदन मास्टर, ए विजयराघवन, केके शैलजा, सांसद जॉन ब्रिटास, केएन बालगोपाल, वृंदा करात और पीके श्रीमती समेत पार्टी के नेताओं को जंतर-मंतर पहुंचने पर हिरासत में लिया गया।

उधर, सीजेपी के प्रमुख नेताओं में शामिल पार्टी के संयोजक अभिजीत दिपके, सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद उसके अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साउथ एवेन्यू बस स्टैंड के पास सड़क पर धरना दिया। इसके बाद ममता बनर्जी के साथ टीएमसी सांसद डोला सेन, समीरुल इस्लाम, प्रतिमा मंडल और साकेत गोखले भी हिरासत में लिए गए।

इन पूर्व मुख्यमंत्रियों को लिया गया हिरासत में:
ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल)
पिनाराई विजयन (केरलम)
अरविंद केजरीवाल (दिल्ली)
माणिक सरकार (त्रिपुरा)
कॉकरोच जनता पार्टी
अभिजीत दिपके
आशुतोष रांका
सौरव दास
रत्ना सिंह
सांसद
डेरेक ओ’ ब्रायन
जॉन ब्रिटास
संजय सिंह
डोला सेन
समीरुल इस्लाम
प्रतिमा मंडल
साकेत गोखले
पढ़ते रहिए युवा तुर्क: तिरंगा फिल्म का शिवाजी वांगले नहीं रहा, गोवा में हार्ट अटैक से निधन


