14 दिनों से ईको गार्डन में धरने पर हैं अभ्यर्थी
युवा तुर्क, लखनऊ
68500 शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाले के विरोध में 13 दिनों से ईको गार्डन, लखनऊ में आंदोलनरत पीड़ित अभ्यर्थियों को सोमवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने धरना स्थल पर आकर समर्थन दिया।

आंदोलन का नेतृत्व आशुतोष वर्मा, तूफान सिंह, नवीन चौधरी अखिल कुमार यादव द्वारा किया गया। अनवरत 14वें दिन के धरने में रामप्रवेश, हरजीत यादव, गायत्री जायवाल, पूनम वर्मा, संतोष यादव, राकेश गौड़, विनोद प्रजापति समेत सैकड़ो अभ्यर्थी मौजूद रहे।
इस अवसर पर सांसद संजय सिंह ने अभ्यर्थियों की व्यथा सुनकर कहा कि 68500 भर्ती में OBC, दिव्यांगजन, भूतपूर्व सैनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों के आरक्षण के साथ खुला घोटाला हुआ है।
सरकार को राष्ट्रीय एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट/आदेश का अनुपालन कर तत्काल न्याय देना चाहिए।
उन्होंने योगी सरकार से मांग की कि पीड़ितों की नियुक्ति के लिए यथाशीघ्र भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल जारी करके नियुक्ति पत्र जारी किया जाए, उन्हें नियुक्ति दिया जाए।
उधर, स्थानीय एसडीएम शरद चौधरी ने आकाशीय बिजली से जान गवांने वाले मृत युवकों के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और उन्हें आपदा राहत के तहत 4-4 लाख रुपए की चेक भेंट की।
पढ़ते रहिए युवा तुर्क: शिक्षा- रोजगार के सवाल पर आजमगढ़ पहुंची जेन जी महाजुटान यात्रा

