मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट की बैठक में उठी मांग
युवा तुर्क, लखनऊ
पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगति लिपिकीय संवर्ग के वेतन का उच्चीकरण, आउटसोर्सिंग को समाप्त करने की मांग को लेकर मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश की प्रांतीय कार्य समिति की बैठक 15 सितंबर को दारूलशफ़ा में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामलाल यादव ने की।
इस अवसर पर रामलाल यादव ने मांग की कि प्रशासनिक अधिकारी, प्रधान सहायक और वरिष्ठ सहायक के पदस्थापना तत्काल लागू हो। मिनिस्टीरियल एसो इरिगेशन डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश की वैधता के क्रम में एक मंच पर तत्काल कार्यवाही की जाय।
संविदा पर कार्यरत जैसे आशा बहू, आंगनबाड़ी, रसोईया, पीआरडी जवान आदि को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाय।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मयंक कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर अमित कुमार, मनोज सिंह, दिनेश सिंह, समीर श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, बाबूलाल, गौरव, चंद्रशेखर, बालेंद्र कुमार त्रिपाठी इत्यादि उपस्थित थे।
पढ़ते रहिए युवा तुर्क: 68500 शिक्षक भर्ती- ओबीसी अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे आप सांसद संजय सिंह




