ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

मांगों को लेकर सड़क पर उतरे कर्मचारी , दी चेतावनी

युवा तुर्क, लखनऊ

अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के आवाहन पर उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में पुरानी पेंशन बहाली, आठवां वेतन आयोग लागू करने तथा आठवें वेतन आयोग के क्रम में जारी नोटीफिकेशन में पेंशन पुनरीक्षण व उसके मिलने वाले अन्य लाभ समयबद्ध न दिए जाने के विरोध स्वरूप काला दिवस के रूप में ध्यानाकर्षण आन्दोलन कर प्रधानमंत्री भारत सरकार को सम्बोधित ज्ञापन दिया गया.

यूनियन
सड़क पर उतरे कर्मचारी, लखनऊ

लखनऊ जनपद का कार्यक्रम स्व.बीएन सिंह कर्मचारी प्रेरणा स्थल पर हजारों सेवानिवृत्त एवं सेवारत कर्मचारी व उनके संगठन के पदाधिकरियो ने अपने-अपने विभाग से जुलूस के रूप में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर समय रहते सभी मांगों का समाधान किए जाने की अपील की गयी.

यूनियन
सड़क पर उतरे कर्मचारी, लखनऊ

नगर निगम लखनऊ से शशि कुमार मिश्र महासचिव- कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उ.प्र. एवं प्रदेश अध्यक्ष-उ.प्र. स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में भारी संख्या में कर्मचारी जुलूस के स्वरूप में प्रेरणा स्थल पर पहुंचे, जहां प्रमुख रूप से सतीश पाण्डेय, रामराज दुबे, हरिशरण मिश्र, सुशील कुमार बच्चा, महेन्द्र पाण्डेय, राम कुमार रावत, आनन्द मिश्र, कैसर रजा, गोमती त्रिवेदी, आरपी सिंह, अमरेन्द्र दीक्षित, जितेन्द्र सि़द्धार्थ, विजय यादव, विजय शंकर पान्डे, आकाश गुप्ता, रूदल राजभर आदि बडी संख्या में जवाहर भवन- इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, उ.प्र. राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ, उ.प्र. नगर निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, नगर-निगम जलकल कर्मचारी संघ, लखनऊ आदि के कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित हुए.

उपस्थित कर्मचारी संगठनों ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार को एक स्वर में यह चेतावनी दी कि यदि समय रहते उपरोक्त समस्याओं व अन्य कर्मचारियों की समस्याओं का हल नहीं किया गया तो बहुत जल्द प्रदेश ही नहीं, अपितु देशव्यापी बहुत बडा आन्दोलन किया जायेगा, जिसका परिणाम इन कर्मचारी विरोधी सरकार को भुगतान पडेगा.

जैक AMH-2
एआई तकनीक से लैस “जैक AMH-2 मशीन” का भव्य लांच
यह मशीन उद्योग जगत के लिए गेम चेंजर साबित होगी- विशाल खेमका, निदेशक, विशाल स्विएटेक
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर

Related posts

2027 में यूपी में फिर बनेगी भाजपा सरकार- नितिन नबीन

Baliram Singh

आधी आबादी के अधिकार को लेकर सड़क पर उतरे सीएम योगी

Baliram Singh

सपा सरकार बनी तो 90 दिन में हल होगा 69,000 शिक्षक भर्ती का मामला 

Baliram Singh