विराट के पिता हेमंत चौधरी कांग्रेस के युवा नेता हैं
युवा तुर्क, लखनऊ
तथागत बुद्ध की जन्मस्थली सिद्धार्थनगर के “लाल” विराट पटेल Virat Patel का नेशनल क्रिकेट लीग (एनसीएल) के उत्तर पदेश अंडर 12 Under-12 वर्ग में चयन हुआ है। विराट पटेल के चयन से सिद्धार्थनगर सहित पूरे बस्ती मंडल में खुशी की लहर है। सिद्धार्थनगर के बांसी तहसील के जिगिना खुर्द निवासी विराट पटेल के पिता हेमंत चौधरी Hemant Chaudhary कांग्रेस के युवा नेता हैं।

लखनऊ मंडल से विराट का चयन इकलौता खिलाड़ी के तौर पर हुआ है।
सात सितंबर को लखनऊ में हुए एनसीएल के चयन परीक्षण के बाद गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे ई-मेल के माध्यम से उनके चयन की सूचना मिली।

विराट बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने क्रिकेट की बारीकियां सीखने और खेल को निखारने के लिए लखनऊ स्थित कुंवर ग्लोबल एकेडमी में पिछले पांच वर्षों से नियमित अभ्यास किया है।
विराट के पिता हेमंत चौधरी ने बताया कि अक्टूबर में नोएडा में मुकाबले प्रस्तावित हैं। उन्होंने बेटे के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे परिवार और सिद्धार्थनगर के लिए गर्व का क्षण है।


