ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

उभांव थाने में युवक के बेहोश होने पर बवाल

Belthra Road

पुलिस पर मारपीट का आरोप

युवा तुर्क, बेल्थरा रोड

बलिया जनपद के बेल्थरा रोड क्षेत्र के उभांव थाना परिसर में सोमवार की शाम एक युवक के बेहोश हो जाने के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुलिस पर युवक की पिटाई करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद अस्पताल से लेकर थाना परिसर तक लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में देर रात तक चर्चा का माहौल बना रहा।

बेल्थरा रोड

जानकारी के अनुसार बेल्थरा बाजार चट्टी स्थित एक किराना दुकान पर सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद दूसरे गांव के कुछ युवकों से मारपीट की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस दो भाइयों सुरेश गोंड (37 वर्ष) और मोहित गोंड को अपने साथ उभांव थाने ले गई।

बेल्थरा रोड

मोहित गोंड का आरोप है कि थाने में पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मियों ने उसके भाई सुरेश गोंड को कई थप्पड़ मारे। आरोप है कि कान के पास लगातार थप्पड़ लगने से उसकी हालत बिगड़ गई और वह थाना परिसर में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। इस दौरान विरोध करने पर पुलिसकर्मियों द्वारा धमकाने का भी आरोप लगाया गया है।

युवक के बेहोश होते ही थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बाद में पुलिस ने ही 112 नंबर वाहन से सुरेश गोंड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में युवक की हालत पर नजर रखी जा रही है।

परिजनों का कहना है कि सुरेश गोंड पहले से पथरी और हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से पीड़ित हैं तथा पिछले दो वर्षों से उनका इलाज चल रहा है। ऐसे में मारपीट की घटना से उनकी तबीयत और अधिक बिगड़ गई।

घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई। कई लोग अस्पताल पहुंच गए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करने लगे। क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

उधर, उभांव एसएचओ दिनेश पाठक ने मारपीट के आरोपों को लेकर कहा कि प्रथम दृष्टया मामला गलतफहमी का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

सोनभद्र के नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में संचार व्यवस्था होगी सुदृढ़

Baliram Singh

कायस्थ समाज को सत्यम शिवम् सुंदरम समाज बनाने का प्रयास करूंगा- विजय लाल

Baliram Singh

सोरांव में अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

Baliram Singh