ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

सात दिनों की माथापच्ची के बाद मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा

मंत्रिमंडल विस्तार

भूपेंद्र चौधरी को मिला एमएसएमई, राकेश सचान का कद हुआ कम

युवा तुर्क, लखनऊ

आखिर सात दिनों की माथापच्ची के बाद योगी मंत्रिमंडल विस्तार के तहत शपथ लेने वाले 8 मंत्रियों के विभाग तय कर दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय सहित सभी 8 मंत्रियों को विभाग बांट दिए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग दिया गया है। अभी तक यह विभाग कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के पास था। अब राकेश सचान के बाद केवल खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग और हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग का प्रभार रह गया है।

मनोज पांडेय को खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी मिली है। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत सिंह पाल को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग मिला है।

वहीं, सोमेंद्र तोमर को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग दिया गया है।

कृष्णा पासवान को पशुधन एवं दुग्ध विकास, कैलाश सिंह राजपूत को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, सुरेंद्र दिलेर को राजस्व और हंसराज विश्वकर्मा को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में राज्य मंत्री बनाया गया है।

आठ नए मंत्रियों को आवंटित विभाग :

कैबिनेट मंत्री               विभाग

भूपेंद्र चौधरी – सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम

मनोज पांडेय – खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति 

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

अजीत सिंह पाल – खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन

सोमेंद्र तोमर – राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल

राज्य मंत्री

कृष्णा पासवान – पशुधन एवं दुग्ध विकास

कैलाश राजपूत –  ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत

सुरेंद्र दिलेर – राजस्व

हंसराज विश्वकर्मा – सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: मंत्री न बनाए जाने से मौर्य समाज की महिला विधायक का छलका दर्द

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, आठ ने ली शपथ

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

विचारधारा और निष्पक्ष पत्रकारिता के संकट में याद आए चंद्रशेखर

Baliram Singh

महंगाई, बेरोजगारी व यूजीसी कानून के समर्थन में सड़क पर उतरे किसान व मजदूर

Baliram Singh

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में हंडिया के पूर्व चेयरमैन के घर नोटिस चस्पा

Baliram Singh