ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, आठ ने ली शपथ

मंत्रिमंडल विस्तार

सीएम योगी की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिलाई शपथ

दो मंत्रियों का प्रमोशन, बने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

केके वर्मा, लखनऊ

योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई।

मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली।

नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं।

वाराणसी बीजेपी के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: चकबंदी विभाग के खिलाफ किसानों का उग्र प्रदर्शन

रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर

Related posts

जॉब अलर्ट:

Baliram Singh

गन्ना राज्यमंत्री ने चौपाल में ही दूर की जनता की समस्याएं

Baliram Singh

रायबरेली में स्थापित हो सरदार पटेल की प्रतिमा

Baliram Singh