ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में सिर कूंचकर कर तीन लोगों की निर्मम हत्या

सिरफिरे शोहदें पर लगा आरोप

युवा तुर्क, प्रयागराज
प्रयागराज जनपद के मेजा थाना अंतर्गत कुकुर कटवा गांव में 15 जून की रात शोहदों ने सिर कूंच कर तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी है। हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कुकुर कटवा गांव निवासी श्याम लाल गुप्ता 65 वर्ष उनकी पत्नी अमरावती देवी 62 वर्ष घर की महिला ‌इंद्रावती देवी 60 वर्ष की ‌15 जून की रात सिर कूंच कर निर्मम हत्या कर दी गई है। कातिल गांव का ही सनकी शोहदा बताया जा रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की के बारे में पूर्व में धमकी दिया था। बताया जाता है कि एक युवती के चक्कर में उसके एक तरफा प्यार में सोहदा पागल हो गया था। वह शादी करना चाहता था। लेकिन घर वालों को मंजूर नहीं था. युवती को उसके मामा के यहां भेज दिया गया था। घटना की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप पहुंच गया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर ‌ तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related posts

सीएम योगी के हाथों में प्रसिद्ध पुस्तक ‘परम सुख’, आईपीएस घनश्याम चौरसिया ने की भेंट

Baliram Singh

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले आपत्तिकत्र्ता को देनी होगी अपनी जानकारी

Baliram Singh

एसआईआर- 6 जनवरी के बाद 70,69,810 जमा हुए फॉर्म 6

Baliram Singh